Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चांडिल में हाथी ने उजाड़े कई घर, पांच परिवारों का किया भारी नुकसान
    झारखंड

    चांडिल में हाथी ने उजाड़े कई घर, पांच परिवारों का किया भारी नुकसान

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 19, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चांडिल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल इलाके में जंगली हाथी का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती देर रात एक जंगली हाथी ने लावा बहेराडीह और काशीपुर गांव में जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने पांच घरों को नुकसान पहुंचाया और घरों में रखा धान, चावल समेत अन्य खाद्यान्न भी बर्बाद कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक देर रात अचानक हाथी गांव में घुस आया। लोगों को कुछ समझ आता, उससे पहले ही उसने एक-एक कर कई घरों की दीवार और छप्पर तोड़ने शुरू कर दिए। घर के अंदर सो रहे लोग डरकर बाहर भागे और किसी तरह अपनी जान बचाई।

    धान-चावल रौंद डाला, घरों का सामान भी नुकसान

    हाथी ने सिर्फ घर ही नहीं तोड़े, बल्कि घरों में रखा अनाज भी बर्बाद कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि कई परिवारों का महीनों का राशन खराब हो गया। कुछ घरों में रखा सामान भी टूट गया, जिससे लोगों को भारी नुकसान हुआ। हाथी के गांव में घुसने के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद ग्रामीण इकट्ठा हुए और मशाल जलाकर, शोर मचाकर और पटाखे फोड़कर हाथी को गांव से बाहर भगाने की कोशिश करने लगे। काफी देर तक हाथी गांव में घूमता रहा, जिससे लोग पूरी रात डरे-सहमे रहे।

    कई दिनों से इलाके में घूम रहा है हाथी

    ग्रामीणों का कहना है कि यह सिंगल हाथी पिछले कई दिनों से इलाके में सक्रिय है। रात होते ही वह गांवों में घुसकर फसलों और घरों को नुकसान पहुंचा रहा है। पिछले एक सप्ताह में चांडिल क्षेत्र के कई गांवों में दर्जनों घरों को नुकसान पहुंच चुका है। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग पर नाराजगी जताई है। लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद विभाग की टीम समय पर नहीं पहुंचती। प्रभावित परिवारों को अब तक किसी तरह की सहायता या मुआवजा भी नहीं मिला है। लगातार बढ़ रहे हाथी आतंक के कारण गांव के लोग अब रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने, हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने और प्रभावित परिवारों को जल्द मुआवजा देने की मांग की है।

    Also Read : स्कूल की दीवार तोड़ घुसा तेज रफ्तार मिनी ट्रक, मची चीख-पुकार

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्कूल की दीवार तोड़ घुसा तेज रफ्तार मिनी ट्रक, मची चीख-पुकार
    Next Article कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर भड़के वित्त मंत्री, JTET भाषा विवाद में रुख साफ नहीं करने पर साधा निशाना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘शहर गैस चैंबर बन सकते हैं’, पटाखों पर रोक को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 6: स्कूटी पर प्रोजेक्टर, पेन ड्राइव में सिनेमा, किसी भी गांव में सिनेमाहॉल बना देती है और फिल्म दिखाती है; जुनून गंगा रानी थापा का

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि की सप्तमी पर करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, प्रिय भोग और मंत्र

    October 16, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Breaking जेपीएससी घोटालाः FRO मुख्य परीक्षा में सफल 743 अभ्यर्थियों में 119 के संपर्क में था पतंजलि कोचिंग संचालक संजीत कुमार

    October 15, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जोहार लाइव एक्सपोजः सीजीएल परीक्षा में छात्रों को तीन घंटे में रटाये गये 370 प्रश्नों के उत्तर, साक्ष्य मिटाने के लिए जला दिए गए प्रश्नपत्र

    October 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश: लालगढ़-पांजरिकला रेलवे अंडरपास 4 महीने में पूरा करें, बरसात में जलजमाव रोकने के भी उपाय हों

    October 15, 2026
    Latest Posts

    महिला पर भी गैंग रेप का आरोप लगाया जा सकता है : दिल्ली हाईकोर्ट

    October 16, 2026

    हरीश चंद्र : गणित के वे महान भारतीय वैज्ञानिक, जिनके सिद्धांतों पर टिकी है क्वांटम फिजिक्स और स्पेस साइंस की दुनिया

    October 16, 2026

    ‘शहर गैस चैंबर बन सकते हैं’, पटाखों पर रोक को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

    October 16, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस, जंतर-मंतर से प्रदर्शन स्थल हटाने पर भी मांगा जवाब

    October 16, 2026

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 6: स्कूटी पर प्रोजेक्टर, पेन ड्राइव में सिनेमा, किसी भी गांव में सिनेमाहॉल बना देती है और फिल्म दिखाती है; जुनून गंगा रानी थापा का

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.