Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»चतरा में 14.5 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली सप्लाई का खुलासा
    क्राइम

    चतरा में 14.5 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली सप्लाई का खुलासा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 19, 2026Updated:May 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्रेस कांफ्रेंस करते एसपी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chatra : झारखंड के चतरा जिले में हंटरगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड-बिहार सीमा के गोसाईडीह के पास से 14 लाख 50 हजार रुपये मूल्य की अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 2.900 किलोग्राम अफीम, दो मोबाइल फोन और 1200 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति टेंपो से अफीम लेकर चतरा-जोरी मार्ग होते हुए बिहार के गया की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर हंटरगंज पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर गोसाईडीह के पास सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक सवारी टेंपो को रोका गया, लेकिन उसमें बैठा एक व्यक्ति काले रंग का पिट्ठू बैग लेकर अचानक कूदकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

    गिरफ्तार तस्कर की पहचान और बरामदगी

    गिरफ्तार तस्कर की पहचान अनिल कुमार यादव के रूप में हुई है, जो चतरा सदर थाना क्षेत्र के सिकिद गांव का रहने वाला है। उसके बैग की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में अफीम बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अफीम को दिल्ली ले जाकर किसी अन्य तस्कर को सौंपने वाला था। इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। सप्लायर नेटवर्क की तलाश में आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई में एसडीपीओ संदीप सुमन, पुलिस इंस्पेक्टर विपिन कुमार, हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार, सब-इंस्पेक्टर दिलीप कुमार समेत कई जवान शामिल रहे। पुलिस ने इसे एक बड़ी सफलता बताया है, खासकर बिहार सीमा पर सक्रिय नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ।

    Also Read : कांग्रेस अध्यक्ष पर भड़के वित्त मंत्री, JTET भाषा विवाद में रुख साफ नहीं करने पर निशाना

    2.9 kg opium Bihar Border Chatra Chatra news Crime news Drug Smuggler Arrested drug trafficking Gaya route Gosaidiha Hunterganj illegal narcotics Jharkhand news Jharkhand police Latest news NDPS Act opium seizure Opium Smuggling police action tempo seizure Today News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर भड़के वित्त मंत्री, JTET भाषा विवाद में रुख साफ नहीं करने पर साधा निशाना
    Next Article चाईबासा के पोड़ाहाट जंगल में मुठभेड़, 1-2 उग्रवादियों के मारे जाने की खबर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड RERA को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष बने अजय कुमार सिंह

    July 6, 2026
    क्राइम

    पहलगाम हमले की जांच में बड़ा खुलासा, NIA ने हाफिज़ सईद को बनाया आरोपी

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शराब घोटाला मामले में रोहित उरांव से ईडी की पूछताछ शुरू

    July 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड RERA को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष बने अजय कुमार सिंह

    July 6, 2026

    पहलगाम हमले की जांच में बड़ा खुलासा, NIA ने हाफिज़ सईद को बनाया आरोपी

    July 6, 2026

    एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे… की अवधारणा को बहस में लाने वाले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जानिये

    July 6, 2026

    शराब घोटाला मामले में रोहित उरांव से ईडी की पूछताछ शुरू

    July 6, 2026

    BREAKING: तीन जिले की पुलिस के साथ अपराधी की मुठभेड़, प्रिंस खान गैंग से जुड़े कुख्यात शिवराज को लगी गोली

    July 6, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.