Khunti : खूंटी जिला के मारंगहदा थाना क्षेत्र के तारूप जंगल में बाघ की मौजूदगी की आशंका जताई जा रही है। जंगल में बाघ जैसे पैरों के निशान और दो बैलों के कंकाल मिलने से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इलाके में बाघ सक्रिय हो सकता है। इसको लेकर वन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है।
वन विभाग के अनुसार, जंगल में निरीक्षण के दौरान पैरों के ऐसे निशान मिले हैं जो बाघ के हो सकते हैं। साथ ही दो बैलों के शव जिस स्थिति में मिले हैं, उससे लगता है कि किसी बड़े शिकारी जानवर ने हमला किया है।
हालांकि अभी तक बाघ की मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वन रेंजर सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जंगल से मिले पैरों के निशान बाघ के प्रतीत हो रहे हैं, लेकिन जानवरों के शवों की स्थिति देखकर लकड़बग्घा के हमले की भी संभावना है।
उन्होंने कहा कि खूंटी के जंगलों में बाघ या लकड़बग्घा में से कोई एक हो सकता है। वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर है और पूरे मामले की जांच जारी है।
Also Read : झारखंड में ठंडे बस्ते में चला गया धर्मांतरण कानून : भाजपा
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 03 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : 10 हजार रुपये घूस लेते पकड़ाये LRDC कार्यालय के लिपिक मनीष भारती…
Also Read : माय छोटा प्ले स्कूल जामताड़ा के वार्षिक समारोह का एसपी ने किया शुभारंभ
Also Read : धनबाद के तीन लोगों का मुंबई में अपहरण, मांगे गए 3 करोड़ रुपए
Also Read : गोवा में भगदड़, छह की मौत, 15 घायल, PM मोदी ने CM सांवत से की बात
Also Read : मौसम विभाग ने अगले 2 दिन के लिए फिर जारी किया ऑरेंज अलर्ट