Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को विदाई, अगले बरस मां जल्दी आना
    झारखंड

    सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को विदाई, अगले बरस मां जल्दी आना

    Team JoharBy Team JoharOctober 25, 2023Updated:October 25, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद : जिले में विजयादशमी के मौके पर बंगाली समुदाय में सिंदूर खेल की परंपरा है. ऐसे में झरिया के आमलापाड़ा, पोद्दारपाड़ा, मिश्रापाड़ा, एना कोलयरी समेत अन्य मंदिरों में सुहागिन महिलाओं ने सिंदूर खेला किया. मंदिर व पूजा पंडाल के सामने विजया दशमी पर सिंदूर खेला हुआ. महिलाओं ने पहले मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित किया. इसके बाद सुहागिन महिलाओं ने एक दूसरे को भी सिंदूर लगाया. इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं. मौके मां दुर्गा का आशीर्वाद भी लिया. इसके बाद कलश विसर्जन भी कर दिया गया.

    इसे भी पढ़ें : ये तेजस्वी व नीतीश की कृपा…! यूपी बीजेपी प्रवक्ता की बेटी के बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में चयन पर आरजेडी का कटाक्ष

    कई पंडालों की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

    जिले के कई मंदिरों और पंडालों में दशमी के दिन मां दुर्गा की प्रतिमा का पूरे हर्षोल्लास, ढोल – नगाड़े के साथ अगले साल फिर से आने की कामना करते हुए विसर्जन हुआ. झरिया के आमला पाड़ा, पोद्दार पाड़ा, मिश्रा पाड़ा के मंदिरों से प्रतिमा का राजा तालाब में विसर्जन हुआ, जबकि एना कोलयरी की प्रतिमाओं का एना तालाब में विसर्जन किया गया.

    इसे भी पढ़ें : 18 नवंबर को बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा का होगा समापन

    विजयादशमी पर सिंदूर खेला का है विशेष महत्व

    विजयादशमी पर सिंदूर खेला को महत्वपूर्ण रस्म माना जाता है. शारदीय नवरात्रि के बाद दशमी के अवसर पर महिलाएं मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित करती हैं. जिसे सिंदूर खेला के नाम से जाना जाता है. इस दिन पंडाल में मौजूद सभी सुहागिन महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगाती हैं. यह खास उत्सव मां की विदाई के रूप में मनाया जाता है. सिंदूर खेला के दिन पान के पत्तों से मां दुर्गा के गालों को स्पर्श करते हुए उनकी मांग और माथे पर सिंदूर लगाकर महिलाएं अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना करती हैं. इसके बाद मां को पान और मिठाई का भोग लगाया जाता है. यह उत्सव महिलाएं दुर्गा विसर्जन के मौके पर मनाती हैं. मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा अपने मायके आती हैं. इन्हीं दिनों को दुर्गा उत्सव के रूप में मनाया जाता है. इसके बाद 10वें दिन माता पार्वती अपने घर भगवान शिव के पास वापस कैलाश पर्वत चली जाती हैं.

    इसे भी पढ़ें : AsianParaGames : भाला फेंक में सुमित ने जीता गोल्ड, पुष्पेन्द्र सिंह ने ब्रांज मेडल

    Dhanbad Durga Puja Dhanbad News Farewell to Maa Durga in Dhanbad Farewell to Maa Durga with Sindoor Khela Jharkhand news Jharkhand Update News Johar Live जोहार लाइव झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड न्यूज धनबाद दुर्गा पूजा धनबाद न्यूज धनबाद में मां दुर्गा की विदाई सिन्दूर खेला के साथ मां दुर्गा की विदाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleये तेजस्वी व नीतीश की कृपा…! यूपी बीजेपी प्रवक्ता की बेटी के बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में चयन पर आरजेडी का कटाक्ष
    Next Article सिंदूर खेला के साथ दी गई मां दुर्गा को विदाई

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.