Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»फर्जी कस्टमर केयर नंबर का खेल बेनकाब, जामताड़ा में 6 साइबर ठग रंगे हाथ गिरफ्तार
    झारखंड

    फर्जी कस्टमर केयर नंबर का खेल बेनकाब, जामताड़ा में 6 साइबर ठग रंगे हाथ गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharMarch 18, 2026Updated:March 18, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    साइबर ठगी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : साइबर ठगी के लिए बदनाम जामताड़ा में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 साइबर अपराधियों को रंगे हाथ दबोच लिया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में आरोपियों को फर्जी मोबाइल, सिम कार्ड, लैपटॉप और मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया।

    गुप्त सूचना पर पुलिस ने कसा शिकंजा

    एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि सूचना मिली थी कि करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पदमडीह गांव के पास कुछ लोग साइबर ठगी को अंजाम दे रहे हैं। इसके बाद साइबर थाना प्रभारी अमृत कुमार राम के नेतृत्व में टीम बनाई गई और मौके पर छापेमारी की गई। पुलिस ने टॉड़ इलाके में घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया।

    ये आरोपी हुए गिरफ्तार

    पकड़े गए अपराधियों में उज्जवल कुमार शाही, राजेन्द्र मंडल, राजकिशोर शाही, अजीत कुमार मंडल, अमित कुमार शाही और कुन्दन कुमार मंडल शामिल हैं। सभी करमाटांड़ थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं।

    भारी मात्रा में सामान बरामद

    छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में सामान बरामद किया। इनमें 13 मोबाइल फोन, 18 फर्जी सिम कार्ड, एक लैपटॉप और 4 मोटरसाइकिल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इन सभी उपकरणों का इस्तेमाल साइबर ठगी को अंजाम देने में किया जा रहा था।

    ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार

    पुलिस के मुताबिक, ये अपराधी गूगल पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर डाल देते थे। जब कोई ग्राहक मदद के लिए कॉल करता, तो ये खुद को कंपनी का अधिकारी बताकर भरोसा जीत लेते थे। इसके बाद Quick Support और AnyDesk जैसे ऐप डाउनलोड करवाकर मोबाइल का एक्सेस ले लेते थे और बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी निकालकर पैसे उड़ा देते थे।

    पूरे देश में फैला था नेटवर्क

    पुलिस जांच में सामने आया है कि इनका नेटवर्क सिर्फ जामताड़ा तक सीमित नहीं था, बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों में लोगों को निशाना बनाया जा रहा था। इस पूरे मामले में जामताड़ा साइबर थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह से और कौन-कौन जुड़े हैं और कितने लोगों को इन्होंने अपना शिकार बनाया है।

    Also Read : रामनवमी को लेकर पाकुड़ में हलचल तेज, रेलवे कॉलोनी में अखाड़ा समिति की बैठक

    AnyDesk Scam Breaking news Crime News India Cyber Crime India Cyber Criminals Arrested cyber fraud digital fraud Fake Customer Care Number Racket Exposed: 6 Cyber ​​Fraudsters Arrested Red-Handed in Jamtara Fake Customer Care Scam fake SIM cards Jamtara cyber crime. Jamtara Cyber Police Jamtara News Jharkhand news Laptop Seized Latest news Mobile Fraud News Samvad online scam police action Quick Support Scam Today News Trending News जामताड़ा में 6 साइबर ठग रंगे हाथ गिरफ्तार फर्जी कस्टमर केयर नंबर का खेल बेनकाब
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामनवमी को लेकर पाकुड़ में हलचल तेज, रेलवे कॉलोनी में अखाड़ा समिति की बैठक
    Next Article शशांक शेखर बने खूंटी नगर पंचायत के उपाध्यक्ष, 13 वोटों से दर्ज की जीत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेशी से पहले लंदन रवाना हुए ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रूपी सोरेन का दशकर्म आज, कल संस्कार भोज; नेमरा में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 7: लड़की हो कर ढ़ोल बजाती हो? कहानी हेमली कुमारी की

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026
    Latest Posts

    मजबूत लोकतंत्र वह, जहां जनता सरकार से सवाल पूछ सके: डीके शिवकुमार

    October 17, 2026

    मंदिर की जमीन सरकार को दान नहीं की जा सकती : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट से दूर नहीं रख सकते : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026

    बिहार : अनंत सिंह ने कराए नौ मर्डर?, जानिए क्या है 2004 का पूरा मामला

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.