Pakur : रामनवमी को लेकर शहर में तैयारियां अब रफ्तार पकड़ने लगी हैं। इसी कड़ी में रेलवे कॉलोनी पकोड़े में श्री श्री 108 बजरंगबली 18 समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अशोक मंडल ने की, जिसमें त्योहार को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
65 साल से निभ रही परंपरा
बैठक में मुरारी मंडल ने कहा कि रामनवमी सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि पाकुड़ नगर में यह उत्सव पिछले 65 वर्षों से बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है और इस बार भी इसे खास बनाने की तैयारी है।
26 मार्च को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
समिति के सदस्यों ने जानकारी दी कि 26 मार्च को रामनवमी के मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा दोपहर 3 बजे रेलवे कॉलोनी स्थित अखाड़ा स्थल से शुरू होगी। शोभायात्रा शहर के प्रमुख इलाकों से होते हुए नगर थाना तक जाएगी और रात करीब 10 बजे वापस अपने प्रारंभिक स्थल लौटेगी।
इन रास्तों से गुजरेगी यात्रा
शोभायात्रा का रूट भी तय कर लिया गया है। यात्रा रेलवे कॉलोनी से निकलकर कैलाश नगर, सिंधीपाड़ा, विवेकानंद चौक, गांधी चौक, रेलवे स्टेशन, हनुमान मंदिर, अंबेडकर चौक, पंचमुखी हनुमान मंदिर, मालपहाड़ी रोड, बिरसा चौक और हाटपाड़ा होते हुए नगर थाना पहुंचेगी।
अखाड़ा में दिखेगा हैरतअंगेज करतब
इस बार शोभायात्रा में बजरंगी खिलाड़ियों का खास आकर्षण रहेगा। शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों पर अखाड़ा के खिलाड़ी अपने पारंपरिक करतब दिखाएंगे, जो हर साल की तरह लोगों को रोमांचित करेंगे।
लोगों से सहयोग की अपील
समिति के सदस्यों ने आम लोगों से सहयोग की अपील की है। उनका कहना है कि सभी के मिल-जुलकर प्रयास करने से ही यह आयोजन सफल और यादगार बन सकता है।
बैठक में ये लोग रहे मौजूद
बैठक में रूपेश राम, मुरारी मंडल, सुशील साहा, टोनी मंडल, हिसाबी राय समेत कई सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा अनिकेत गोस्वामी, सोनू रजक, नितेश राम, अमित शाह, जितेश रजक, विशाल यादव, मोंटी सिंह, सूरज राम, देवराज कुमार, मानव सिंह, रोहित पासवान, गुलशन चौधरी, संजय राय और अन्य सदस्य भी शामिल हुए।
Also Read : पाकुड़ में बढ़ी पुलिस की ताकत, 11 नए वाहन से मजबूत होगी पेट्रोलिंग

