Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सदर में ‘फेको विधि’ से शुरू हुई आंखों की सर्जरी, प्राइवेट में लगते है 15-20 हजार
    झारखंड

    सदर में ‘फेको विधि’ से शुरू हुई आंखों की सर्जरी, प्राइवेट में लगते है 15-20 हजार

    Team JoharBy Team JoharMarch 14, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    विवेक शर्मा

    रांची : सदर हॉस्पिटल में व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर विभाग रेस है. हाईटेक सुविधाएं भी हॉस्पिटल में उपलब्ध कराई जा रही है. अब सदर हॉस्पिटल में आई डिपार्टमेंट भी अपग्रेड हो रहा है. आई डिपार्टमेंट में फेको विधि से ऑपरेशन के लिए एसआईसीएस मशीन लगाई गई है. एक महीने पहले ही यह मशीन इंस्टाल की गई थी. जिससे कि अब सर्जरी की जा रही है. एक छोटा सा चीरा लगाकर सर्जरी की जाती है. इसमें मरीज को न तो दर्द होता है और न ही टांका लगाने की जरूरत पड़ती है. बुधवार को हॉस्पिटल में ग्लूकोमा से ग्रसित एक बुजुर्ग महिला की सर्जरी डॉ प्रतिश प्रणय के द्वारा की गई. फेको विधि से उनकी सर्जरी निशुल्क की गई है. जबकि इस ऑपरेशन के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में 15-20 हजार रुपये तक लगते है. वहीं बड़े हॉस्पिटलों में खर्च और बढ़ जाता है.

    हफ्ते में चार दिन सर्जरी

    अगर किसी भी मरीज को मोतियाबिंद की शिकायत है तो वह सदर हॉस्पिटल में टेस्ट कराकर सर्जरी करा सकता है. इसके हफ्ते में चार दिन सर्जरी की जा रही है. सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को सर्जरी का दिन निर्धारित किया गया है. छुट्टी का दिन होने पर इन दिनों में सर्जरी नहीं की जाएगी. इसके लिए सदर में दो डॉक्टर और उनकी पूरी टीम लगी हुई है. डॉ वत्सल लाल और प्रतिश प्रणय अलग-अलग दिन मरीजों की सर्जरी कर रहे है.

    नई मशीनों से लैस हुआ विभाग

    आई डिपार्टमेंट में मरीजों की संख्या बढ़ रही है. वहीं रांची के अंतर्गत आने वाले 14 ब्लॉक में विजन सेंटर का संचालन किया जा रहा है. इन सेंटरों पर जांच कराने वाले मरीज भी रांची सदर हॉस्पिटल में रेफर किए जाते है. इसलिए विभाग को हाईटेक बनाया गया है. आई डिपार्टमेंट में नॉन कांटैक्ट टोनोमीटर, आटो विद कैरोटोमीटर, 3 एन 5 स्टेप स्लीट लैंप्स भी लगाए गए है. जिससे कि मरीजों के आंखों का बेहतर इलाज हो सके.

    विजन सेंटर पर फॉलोअप के इंतजाम

    मरीजों के इलाज के बाद उन्हें फॉलोअप के लिए अब राजधानी की दौड़ नहीं लगानी होगी. फॉलोअप के लिए ब्लॉक में बने विजन सेंटर पर इंतजाम किए गए है. जहां पर आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर और आप्थैल्मिक असिस्टेंट उनकी जांच कर सलाह देंगे. इससे उन्हें बार-बार सदर हॉस्पिटल की दौड़ नहीं लगानी होगी. आपात स्थिति में उन्हें सदर हॉस्पिटल रांची भेजा जाएगा.

    इसे भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े एसटी/एससी मामले में रांची पुलिस ने ईडी को भेजा नोटिस

     

     

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Sadar Hospital Surgery Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सदर अस्पताल सर्जरी सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
    Next Article सीएम केजरीवाल ने कोर्ट के समन को सेशन कोर्ट में दी चुनौती, 16 मार्च को उपस्थित होने का दिया था आदेश

    Related Posts

    आदिवासी

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इसरो की जगह निजी कंपनियों के जिम्मे लॉंच रॉकेट बनाने की जिम्मेदारी, पूरी योजना का बीआईटी मेसरा से है खास कनेक्शन

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    सीजीएल केस में अभय से साइबर थाने में पूछताछ जारी, खुलेंगी कई परतें

    August 23, 2026
    क्राइम

    सोशल मीडिया की अफवाहों से सावधान रहें, भड़काऊ सामग्री वायरल करने से बचें: रांची पुलिस

    August 23, 2026
    आदिवासी

    दिउड़ी से शिकागो और दुनिया तक: रामदयाल मुंडा ने किताबों, गीतों और यात्राओं से आदिवासी अस्मिता को दी आवाज

    August 23, 2026
    क्राइम

    JPSC-JSSC आंदोलन: एक्स हैंडल की जांच के लिए रांची पुलिस सख्त, अमेरिका स्थित X Corp. के हेडक्वार्टर को भेजा कानूनी नोटिस

    August 23, 2026
    Latest Posts

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026

    इसरो की जगह निजी कंपनियों के जिम्मे लॉंच रॉकेट बनाने की जिम्मेदारी, पूरी योजना का बीआईटी मेसरा से है खास कनेक्शन

    August 23, 2026

    सीजीएल केस में अभय से साइबर थाने में पूछताछ जारी, खुलेंगी कई परतें

    August 23, 2026

    सोशल मीडिया की अफवाहों से सावधान रहें, भड़काऊ सामग्री वायरल करने से बचें: रांची पुलिस

    August 23, 2026

    दिउड़ी से शिकागो और दुनिया तक: रामदयाल मुंडा ने किताबों, गीतों और यात्राओं से आदिवासी अस्मिता को दी आवाज

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.