Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»Exclusive : रांची स्मार्ट सिटी बना केंद्रीय एजेंसियों का पसंदीदा प्लेस, इनकम टैक्स, बीओबी समेत कई एजेंसियां ADB एरिया में तलाश रही जमीन
    झारखंड

    Exclusive : रांची स्मार्ट सिटी बना केंद्रीय एजेंसियों का पसंदीदा प्लेस, इनकम टैक्स, बीओबी समेत कई एजेंसियां ADB एरिया में तलाश रही जमीन

    Team JoharBy Team JoharJune 15, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : रांची स्मार्ट सिटी केंद्रीय एजेंसियों और बैंकों का पसंदीदा प्लेस बनाता जा रहा है. धुर्वा में 656 एकड़ एरिया में डेवलप हुए रांची स्मार्ट सिटी के एडीबी एरिया में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, बैंक ऑफ बड़ौदा और नाबार्ड बैंक समेत कई एजेंसियां जमीन तलाश रहे है. इन एजेंसियों और बैंकों ने रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन से एडीबी एरिया में ऑफिस और रेसिडेंशियल यूज के लिए जमीन लेने के लिए एप्रोच किया है. इसे लेकर स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ और सीएमडी के नाम से आवेदन दिये गये हैं. इन आवेदनों पर विचार करने के बाद स्मार्ट सिटी जमीन देने को लेकर फैसला लेगा. गौरतलब है कि इससे पहले स्मार्ट सिटी ने रांची नगर निगम को अपोलो अस्पताल के लिए स्मार्ट सिटी में 2.75 एकड़ जमीन मुहैया कराया है. अपोलो यहां 250 बेड का मल्टी सुपर स्पेशियिलिटी अस्पताल खोलेगा. वहीं यातायात विभाग के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए स्मार्ट सिटी में ट्रैफिक पार्क बनाने के लिए उसे 3.5 एकड़ जमीन दी गई है, जबकि जुडको को मंत्री बंगलो बनाने के लिए 9 एकड़ जमीन दी गई थी.

    ई-ऑक्शन के जरिये अबतक 16 प्लॉट की हुई है नीलामी

    रांची स्मार्ट सिटी में अबतक 16 प्लॉट को ई ऑक्शन के जरिये निवेशकों को दिया गया है. अप्रैल 2024 में स्मार्ट सिटी के चौथे चरण के ऑक्शन के तहत 5 निवेशकों ने उंची बोली लगाकर जमीन अपने नाम किया है. चौथे चरण में मेडिकल कॉलेज, टेक्निकल कॉलेज और स्कूल के लिए जमीन आवंटित की गई है. स्कूल के लिए रिजर्व कुल 9 एकड़ प्लॉट मानवीय वैभव विकास न्यास को आवंटित किया गया है, वहीं एक्फाई यूनिवर्सिटी को टेक्निकल कॉलेज के लिए 10 एकड़ जमीन दी गई है. राहट पाथ फाउंडेशन जेवी को मेडिकल कॉलेज के लिए 8 एकड़ जमीन मिली है. वेंचर स्किल को इंस्टीट्यूट के लिए 4 एकड़ जमीन और अनंता रियलिटी को मिक्स यूज के लिए 3 एकड़ जमीन आवंटित हुई है.

    निवेशकों की जमीन की हुई रजिस्ट्री, जल्द शुरू होगा काम

    स्मार्ट सिटी के 51 प्लॉट के लिए सबसे पहले मार्च 2021 में नीलामी शुरू हुई थी. पहली बार के ई-ऑक्शन में कुल 9 निवेशकों को जमीन आवंटित हुए थे. इनमें रेसिडेंसियल यूज और मिक्स यूज के जमीन थे. इसके बाद अप्रैल 2023 तक हुए दो फेज के ऑक्शन में एक-एक निवेशकों को जमीन मिली. पहले, दूसरे और तीसरे फेज में जिन निवेशकों ने जमीन ली है उनके प्लॉट की रजिस्ट्री हो चुकी है, जल्द ही उसपर काम शुरू होने वाला है. पहले चरण में स्मार्ट सिटी में 52.19 एकड़ जमीन पर करीब 5000 फ्लैट का निर्माण किया जाएगा. नक्शा स्वीकृत होने के बाद इसी साल निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा और अगले दो साल में निर्माणकार्य कंप्लीट हो सकता है.

    City News Current News Daily News jharkhand Jharkhand news Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडीआईजी के एक जिले के एसपी पर दबाव, अपराध रोकने की जगह गौ तस्करी पर अधिकारी की नजर
    Next Article पुलिस ने रजरप्पा चोरीकांड का किया उद्भेदन, तीन आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.