Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»शिक्षा»10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका, रेलवे में 5349 पदों पर वैकेंसी
    शिक्षा

    10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका, रेलवे में 5349 पदों पर वैकेंसी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 20, 2026Updated:February 20, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रेलवे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारतीय रेलवे ने युवाओं के लिए शानदार मौका निकाला है। Indian Railways ने अप्रेंटिस के 5349 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। अच्छी बात यह है कि इस भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। जो युवा सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी 2026 से शुरू होगी और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 23 मार्च 2026 तय की गई है।

    कितनी है शैक्षणिक योग्यता?

    इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का कम से कम 50% अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास NCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान का आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। यानी जिन युवाओं ने आईटीआई किया है, उनके लिए यह बढ़िया मौका है।

    आयु सीमा क्या है?

    न्यूनतम आयु: 15 साल

    अधिकतम आयु: 24 साल

    आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

    कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

    जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

    ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

    इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को Railway Recruitment Cell Western Railway की आधिकारिक वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाकर आवेदन करना होगा। वेबसाइट पर पहुंचने के बाद होमपेज पर दिए गए “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद “New Registration” विकल्प चुनकर अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉग इन करें और मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। फिर निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें। सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    युवाओं के लिए बड़ा मौका

    रेलवे में अप्रेंटिस के जरिए युवाओं को ट्रेनिंग के साथ-साथ भविष्य में बेहतर करियर का रास्ता मिलता है। खास बात यह है कि 10वीं पास और आईटीआई धारक उम्मीदवारों के लिए इतनी बड़ी संख्या में पद निकाले गए हैं, जो रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है।

    Also Read : शेयर बाजार में शुक्रवार को लाल निशान, आईटी सेक्टर में भारी दबाव

    10th Pass Jobs 10वीं पास नौकरी Age Limit application fee Application Process Apprentice Posts Government Jobs Government Sector Careers India Employment Indian Railways ITI Holders ITI धारक online application Opportunities for Youth Railway Apprentice Recruitment 2026 Railway Training RRC Western Railway अप्रेंटिस पद आयु सीमा आवेदन प्रक्रिया आवेदन शुल्क ऑनलाइन आवेदन भारत रोजगार युवाओं के लिए अवसर रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 रेलवे ट्रेनिंग सरकारी क्षेत्र करियर सरकारी नौकरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशेयर बाजार में शुक्रवार को लाल निशान, आईटी सेक्टर में भारी दबाव
    Next Article तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, बोले – बिहार की बेटियों के लिए “काल” बन चुकी है नीतीश सरकार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC आंदोलन की पहली जीत के बाद देवेंद्र महतो बोले- ‘लड़ाई अभी खत्म नहीं, अब पेपर लीक पर सरकार से चाहिए गारंटी’

    August 18, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026
    झारखंड

    झारखंड: इटकी के मेधावियों को मिला सम्मान, मंत्री ने कहा- पढ़ाई बीच में छोड़े नहीं

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची का छात्र आंदोलन—सिर्फ एक परीक्षा का विवाद या वर्षों से जमा होता आक्रोश?

    August 5, 2026
    Latest Posts

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026

    JPSC परीक्षा रद्द: नौकरी गंवाने के बाद डिप्टी कलेक्टर सोनम कुमारी पहुंचीं हाईकोर्ट

    August 20, 2026

    क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    August 20, 2026

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.