Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कोडरमा में पिकनिक और वाटर एडवेंचर का आनंद, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बना मुख्य आकर्षण
    झारखंड

    कोडरमा में पिकनिक और वाटर एडवेंचर का आनंद, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बना मुख्य आकर्षण

    Team JoharBy Team JoharNovember 21, 2025No Comments3 Mins Read17
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोडरमा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : कोडरमा का तिलैया डैम इस बार नए साल और ठंड के मौसम में पर्यटकों का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यहां हाल ही में शुरू किया गया फ्लोटिंग रेस्टोरेंट इस सीजन का सबसे बड़ा आकर्षण बन गया है। इसे दो महीने पहले झारखंड के नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने उद्घाटित किया था, और अब एक सप्ताह से आम लोगों के लिए भी खोल दिया गया है।

    तिलैया डैम अपनी खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यावली और शांत वातावरण की वजह से कोडरमा समेत हजारीबाग, गिरिडीह, चतरा और बिहार के विभिन्न जिलों के पर्यटकों को आकर्षित करता है। दिसंबर शुरू होते ही यह इलाका पिकनिक मनाने वालों से भरने लगता है। यहां आधा दर्जन से ज्यादा पिकनिक स्पॉट हैं, जहां हजारों लोग पकवान बनाने, नाच-गाने और बोटिंग का आनंद लेने आते हैं।

    फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की खासियतें

    फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के ऑपरेटर विकास चौधरी ने बताया कि इसे बुक करने के लिए 5 हजार रुपये जमा करने होते हैं, जिसे कैश या ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है। यहां बर्थडे, एनीवर्सरी और छोटे समारोह आयोजित किए जा सकते हैं। रेस्टोरेंट में 40 लोगों के बैठने की सुविधा है। बोट स्टार्टिंग पॉइंट से जवाहर घाट तक जाती है और लगभग दो घंटे बाद वापस लौट आती है। इस दौरान पर्यटक पूरी तरह मस्ती, नाच-गाना और खाने-पीने का आनंद ले सकते हैं।

    इसके साथ ही एक क्यूआर कोड भी उपलब्ध है, जिसे स्कैन करने पर आसपास के कई रेस्टोरेंट और होटलों के मेन्यू दिखते हैं, ताकि पर्यटक अपनी पसंद का खाना ऑर्डर कर सकें। यह सेवा सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध है और शाम 7 बजे के बाद बंद कर दी जाती है।

    सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

    विकास चौधरी ने बताया कि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। सभी यात्रियों के लिए लाइफ जैकेट और लाइफबॉय उपलब्ध हैं। स्टार्टिंग पॉइंट पर कई मोटरबोट भी तैयार रहती हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर तत्काल भेजा जा सकता है।

    वाटर एडवेंचर का भी मज़ा

    फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के साथ-साथ यहां हाई-स्पीड मोटर बोट, पैडल बोट, नौका विहार सहित अन्य कई प्रकार की बोटिंग सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे पर्यटक वाटर एडवेंचर का भी पूरा आनंद ले सकते हैं।

    पर्यटकों के लिए और सुविधाएँ होंगी विकसित

    कोडरमा डीसी ऋतुराज ने बताया कि तिलैया डैम को और आकर्षक बनाने की योजना पर काम चल रहा है। झील रेस्टोरेंट और तिलैया पार्क को भी बड़े स्तर पर विकसित किया जाएगा। उनका कहना है कि उद्देश्य यह है कि पर्यटक यहां दो-तीन दिन रुककर अच्छी तरह छुट्टियां मना सकें।

    उन्होंने यह भी बताया कि तिलैया डैम को एक टूरिस्ट सर्किट के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें हजारीबाग वन प्राणी आश्रयणी, इटखोरी मंदिर, पारसनाथ और बिहार का राजगीर भी शामिल होंगे। इससे यहां आने वाले पर्यटकों को और ज्यादा विकल्प और बेहतर अनुभव मिलेगा।

     

    कोडरमा में पिकनिक और वाटर एडवेंचर का आनंद फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बना मुख्य आकर्षण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में पार्किंग और ऑटो स्टैंड की नई व्यवस्था, निगम ने जारी की पूरी सूची
    Next Article फ्लैट की चौथी मंजिल पर लगी आ’ग, लाखों का सामान राख

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    झारखंड

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    Latest Posts

    टीएमसी ने गंवाई दो संसदीय समितियों की अध्यक्षता, एक बीजेपी और दूसरी बागी गुट के पास

    October 3, 2026

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.