Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»इंग्लैंड ने भारत को 100 रनों से हराया, विराट ने फिर किया निराश
    खेल-सिनेमा

    इंग्लैंड ने भारत को 100 रनों से हराया, विराट ने फिर किया निराश

    Team JoharBy Team JoharJuly 15, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लॉर्ड्स: इंग्लैंड ने भारत को दूसरे वनडे मैच में 100 रनों से करारी शिकस्त दी है. पिछले मैच में भारत की ओर से 6 विकेट चटकाने वाले जसप्रीत बुमराह की तरह ही इस बार इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टोपली ने भारत के छह बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया.

    रीस टोपली की धारदार गेंदबाजी के आगे भारत का कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया. जिसकी वजह से टीम इंडिया को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 50 ओवर में 246 रन पर रोक दिया. भारत को नियत 50 ओवर में 247 रन बनाने का लक्ष्य मिला.

    भारत ने लक्ष्य प्राप्ति के लिए पारी की शुरुआत की, लेकिन भारत का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप रहा. टॉप ऑर्डर में रोहित और पंत का नहीं खुल सका खाता. पिछले मैच में तेज रफ्तार से रन बनाने वाले भारत के कप्तान रोहित शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का खाता नहीं खुल सका.

    सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने मात्र 9 रन बनाए.  रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली का बल्ला आज फिर नहीं चल सका. 16 रन की निजी पारी के बाद विराट कोहली आउट हो गए. विराट के अलावा सूर्यकुमार यादव ने 27 रन बनाए तो वहीं, हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा ने 29-29 रनों की पारी खेली. देखते ही देखते भारतीय सेना महज 146 रनों पर सिमट गई. इस प्रकार टीम इंडिया को 100 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा.

    इंग्लैंड के हाथों हार मिलने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हमने शुरू में काफी अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाज मोईन और विली ने सधी हुई पारी खेली. रोहित ने कहा कि मुझे लगा था कि पिच में खेल होने के बाद बेहतर होती जाएगी, लेकिन पिच ने हमें चौका दिया. टॉप ऑर्डर के किसी बल्लेबाज को लंबी बल्लेबाजी करनी चाहिए थी जो हमसे नहीं हो पाई. जिससे हमें हार मिली. अब मैनचेस्टर में होने वाला अगला मैच रोमांचक होगा, जिसके लिए हमें बेहतर करने के लिए प्रयास करना होगा.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकनाडा: सिख नेता रिपुदमन सिंह की गोली मारकर हत्‍या, एयर इंडिया बम धमाका मामले में हुआ था बरी
    Next Article रांची: नए SSP किशोर कौशल ने पदभार संभाला, क्राइम कंट्रोल को अपनी पहली प्राथमिकता बताई 

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: CBSE ईस्ट जोन तीरंदाजी में श्रेया उरांव को रजत, अनुष्का तिवारी को कांस्य

    July 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    ‘एनिमेशन से नहीं घटती श्रद्धा’ महाप्रभु जगन्नाथ फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

    July 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.