Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»कश्मीर में सुरक्षा बलों का आतंकवादियों के साथ एनकाउंटर, दो आतंकी मारे गए
    देश

    कश्मीर में सुरक्षा बलों का आतंकवादियों के साथ एनकाउंटर, दो आतंकी मारे गए

    Team JoharBy Team JoharNovember 6, 2024Updated:November 6, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और बांदीपुरा जिलों में देर शाम को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच दो अलग-अलग मुठभेड़ शुरू हो गईं. इन मुठभेड़ों में अब तक दो आतंकवादी मारे गए हैं. सुरक्षा बलों ने संदिग्ध आतंकवादी ठिकानों पर ऑपरेशन शुरू किया था, जिसके बाद मुठभेड़ हुई.

    बांदीपुरा में मुठभेड़

    सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि बांदीपुरा जिले के केटसुन वन क्षेत्र में कुछ आतंकवादी छिपे हुए हैं. इसके बाद सेना ने तलाशी अभियान चलाया, जिस पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. सेना की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मौके पर ही मारा गया, जबकि दूसरे की तलाश अभी भी जारी है. सेना के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि मारे गए आतंकियों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है और इलाके में लगातार गश्त जारी है.

    कुपवाड़ा में मुठभेड़

    इसी दौरान, कुपवाड़ा जिले में भी सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के खिलाफ संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया. सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रात भर तलाशी अभियान चलाया.जानकारी के अनुसार, जैसे ही सुरक्षा बल एक संदिग्ध स्थान पर पहुंचे, आतंकियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. सेना ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए एक आतंकी को ढेर कर दिया. कुपवाड़ा में भी तलाशी अभियान जारी है.

    चार दिनों में चार मुठभेड़

    बता दें कि ये दोनों मुठभेड़ कश्मीर घाटी में पिछले चार दिनों में हुई चार मुठभेड़ों का हिस्सा हैं. इससे पहले, 2 नवंबर को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले और मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन आतंकवादी मारे गए थे, जिनमें दो स्थानीय और एक पाकिस्तानी आतंकवादी शामिल था. श्रीनगर मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए थे.

    अनंतनाग आतंकवाद आतंकवादी आतंकवादी गतिविधियाँ आतंकियों की तलाश उमर अब्दुल्ला ऑपरेशन कश्मीर कश्मीर घाटी कुपवाड़ा केटसुन वन क्षेत्र गोलीबारी जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर पुलिस बांदीपुरा मारे गए आतंकी मुठभेड़ श्रीनगर सुरक्षा बल सुरक्षाकर्मी घायल सेना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछठ पर्व पर घर लौटते वक्त युवक की निर्मम ह’त्या, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर एक व्यक्ति की ली जान 

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर सियासी घमासान, बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन आज

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    11 करोड़ फार्मर आईडी: लक्ष्य से पांच महीने पहले मंजिल, पर झारखंड अब भी इंतजार में

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अगर अपने बच्चों को बनाना है धोनी जैसा फिट, तो अपनाइये धोनी की ये डायट चार्ट

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ऑपरेशन ट्राइडेंटः असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी, 100 करोड़ से हवाला लेन-देन का खुलासा

    October 25, 2026
    Latest Posts

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026

    एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में लिटफेस्ट 3.0 का आगाज, साहित्य और कला के रंग में रंगे युवा

    October 26, 2026

    झारखंडः स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगा होमगार्ड एसोसिएशन, हाईकोर्ट में याचिका की तैयारी

    October 26, 2026

    झारखंडः दिवाली से पहले वेतन नहीं मिला तो अफसरों पर गिरेगी गाज, स्वास्थ्य सचिव ने दिया अल्टीमेटम

    October 26, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.