Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»छठ पर्व पर घर लौटते वक्त युवक की निर्मम ह’त्या, पुलिस जांच में जुटी
    क्राइम

    छठ पर्व पर घर लौटते वक्त युवक की निर्मम ह’त्या, पुलिस जांच में जुटी

    Team JoharBy Team JoharNovember 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह: छठ पर्व के अवसर पर घर लौट रहे एक युवक की मंगलवार रात से बुधवार सुबह के बीच निर्मम हत्या कर दी गई.  यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हेठलापीठ और सिमरियाधोड़ा के बीच स्थित इलाके में हुई. मृतक की पहचान 30 वर्षीय छोटू दास के रूप में हुई है, जो हेठलापीठ का निवासी था. बुधवार की सुबह छोटू की लाश एक स्वास्थ्य केंद्र के पास जंगल में पाई गई मृतक का गला रेता गया था और शरीर पर चाकू से कई वार के निशान थे.

    मृतक के परिजनों ने बताया कि छोटू दास अपने ससुराल बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पतरोडीह में रहता था. वह हर साल छठ पर्व के दौरान अपने घर हेठलापीठ आता था. इस साल भी रविवार को वह बच्चों के साथ घर आया था और बाद में बच्चों को छोड़कर ससुराल लौट गया था. छोटू ने बताया था कि वह मंगलवार रात महेशमुंडा से ट्रेन पकड़कर वापस घर आएगा, लेकिन जब वह घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. इसके बाद बुधवार सुबह उसकी लाश मिली.

    घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है. मुफस्सिल थाना प्रभारी और इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो ने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक किस रास्ते से गिरिडीह आया और उसकी हत्या में किन-किन लोगों का हाथ हो सकता है. उन्होंने यह भी बताया कि मृतक की किसी से पुरानी दुश्मनी की जानकारी की भी जांच की जा रही है और जल्द ही हत्यारे का सुराग मिल जाएगा. मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

     

    गला रेता गिरिडीह घटना खुलासा चाकू से वार छठ पर्व छोटू दास दुश्मनी निर्मम हत्या परिजन पुलिस जांच पोस्टमार्टम बिहार बेंगाबाद महेशमुंडा मुफस्सिल थाना युवक की हत्या सदर अस्पताल सिमरियाधोड़ा स्वास्थ्य केंद्र हत्या कारण हत्यारा हेठलापीठ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूज्य प्रकाश बने झारखंड CID के SP
    Next Article कश्मीर में सुरक्षा बलों का आतंकवादियों के साथ एनकाउंटर, दो आतंकी मारे गए

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026
    जामताड़ा

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026
    Latest Posts

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026

    ठनका की चपेट में आये आम चुनने गये बच्चे, बच्ची की मौ’त, किशोर की हालत गंभीर

    June 16, 2026

    रामगढ़ में रिश्वतखोरी पर एसीबी का बड़ा एक्शन, प्रोबेशन ऑफिसर और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.