Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»एक करोड़ ईनामी नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ता के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़, कई बंकरों को किया ध्वस्त, भारी मात्रा में विस्‍फोटक सामग्री बरामद
    Uncategorized

    एक करोड़ ईनामी नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ता के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़, कई बंकरों को किया ध्वस्त, भारी मात्रा में विस्‍फोटक सामग्री बरामद

    Team JoharBy Team JoharAugust 11, 2023Updated:August 31, 2023No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद

    पांच वर्ष बाद शीर्ष माओवादी मिसिर बेसरा की कोर टीम के साथ हुई मुठभेड़, मुख्यालय ध्‍वस्‍त

    चाईबासा : चाईबासा के टोटो थाना क्षेत्र में नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हुई। इसके बाद सुरक्षा बलों ने जंगलों में सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को भारी मात्रा में विस्‍फोटक सामग्री के साथ कई सामान बरामद किए। इस दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों का एक मुख्यालय को ध्वस्त किया। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। इन दोनों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया।

    घायल जवानों के नाम हेड कांस्टेबल मुन्ना कुमार और सुशांत कुमार है, यह दोनों सीआरपीएफ के 60 बटालियन के जवान हैं। मेडिका में लाने के बाद सुशांत कुमार की स्थिति काफी गंभीर थी उनके सीने में गोली लगी इस वजह से डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुशांत कुमार मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले थे वही दूसरे जवान मुन्ना कुमार का इलाज जारी है।

    सुरक्षा बल लगातार इन इलाकों में अभियान चला रहे हैं। जंगल के इलाकों में लैंड माइंस और कई स्पाइक छिपी है। जिससे नक्सली सुरक्षा बलों का रास्ता रोकने की कोशिश करते हैं। जिले के टोंटो थाना क्षेत्र इलाके में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। चार साल में पहली बार सुरक्षा बल भाकपा माओवादी नक्सली संगठन सेंट्रल कमेटी और एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के करीब पहुंच गयी है।

    नक्‍सली का एक मुख्यालय को ध्‍वस्‍त

    बताया गया कि भाकपा माओवादी किस सिर्फ नेता मिसिर बेसरा रमेश उर्फ अनल, अजय महतो, अनमोल, चमन, साजन, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ विध्वंसक गतिविधि में भ्रमण पर था। सूचना मिलते ही इसके खिलाफ चाईबासा पुलिस, कोबरा, झारखंड जगुआर और उनकी टीमों ने एक संयुक्त अभियान दल का गठन कर सर्च अभियान चलाया। पांच वर्ष बाद शीर्ष माओवादी मिसिर बेसरा की कोर टीम के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई। सुरक्षा बलों ने नक्‍सली का एक मुख्यालय को ध्‍वस्‍त कर दिया।

    17 आईईडी बरामद

    सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों के बने हुए कई बंकरों को ध्वस्त किया गया। अलग-अलग स्थान पर कुल 11 बंकर था जिसमें भारी मात्रा में गोला बारूद एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया। अभियान के दौरान कुल 17 आईईडी बरामद किया गया।

    जंगल में सिमट गये हैं नक्सली

    सुरक्षा बल की मुठभेड़ मिसिर बेसरा के गिरोह के साथ हुई है। नक्सलियों के साथ हुई इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन और झारखंड पुलिस की ओर से झारखंड जगुआर की टीम शामिल थी। दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चली और मिसिर बेसरा अपने दस्ते के साथ पीछे हटने को मजबूर हो गया। इस अभियान की सफलता के बाद नक्सलियों का दायरा और छोटा हो गया है।

    बंकर किया गया ध्वस्त थी कई सुविधाएं

    अभियान की सफलता के बाद मिसिर बेसरा के बेस कैंप को सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया। बंकर 20 गुणा 40 के आकार में था और यही से एक करोड़ का ईनामी नक्सली मिसिर बेसरा ऑपरेट कर रहा था। बंकर में लाइट की सुविधा से लेकर दैनिक जरूरत का हर सामान मौजूद था। बंकर में सुरक्षा बलों को मोर्टार, विस्फोटक सहित अन्य हथियार और नक्सली साहित्य बरामद हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने अभी इस संबंध में खुलासा नहीं किया है लेकिन यह बड़ी सफलता मानी जा रही है।

    मजबूत रहता है एक करोड़ ईनामी नक्सली का सुरक्षा घेरा

    मिसिर बेसरा रणनीति बनाने वाला है वह कभी आमने – सामने की लड़ाई नहीं करता वह सुरक्षा घेरे के अंदर रहकर रणनीति तैयार करता है। नक्सली उसे मजबूत सुरक्षा घेरे के बीच रखते हैं बेस कैंप में जिस जगह मिसिर बेसरा रहता था, उसके चारों और लैंड माइंस बिछी रहती थी ताकि कोई भी आसानी से वहां तक ना पहुंच सके। चार वर्षों बाद सीआरपीएफ के सहयोग से पहली बार पुलिस मिसिर बेसरा के बेस कैंप तक पहुंचने में सफल हुई है।

    नक्सलियों ने शुरू की फायरिंग जवाबी कार्रवाई में पीछे हटे

    अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में नक्सलियों को पीछे हटना पड़ा। पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान को औऱ तेज कर दिया है। कोल्हान के जंगल में सेंट्रल कमेटी के नक्सली मिसिर बेसरा, पतिराम मांझी, असीम मंडल सहित अन्य बड़े नक्सलियों के होने की सूचना है। इस सूचना के आधार पर पुलिस 11 जनवरी 2023 से विशेष अभियान चला रही है। इस अभियान में पुलिस को कई बड़ी सफलता हाथ लगी है।

    chaibasa crpf encounter explosive material recovered jharkhand many bunkers demolished Misir Besra Naxalite security forces नक्सलियों
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला : नशे में धूत पति ने विवाद के बाद ब्लेड से गला रेतकर पत्नी को उतारा मौत के घाट
    Next Article सीएम हेमंत ने शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान सुशांत कुमार खूंटिया को दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    क्राइम

    झारखंड : वेदकारो माइंस में CISF की बड़ी कार्रवाई, 207 टन कोयला जब्त, 4 बाइक बरामद

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयंती विशेष : रांची में जन्मी ‘विजया’ से बिहार की ‘कोकिला’ तक, जानें शारदा सिन्हा की अनकही कहानी

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार

    September 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने नेमरा पहुंचकर हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    October 10, 2026

    रोहिणी खाडिलकर: भारतीय शतरंज की वह पहली विद्रोही नायिका, जिसने पुरुषों के गढ़ में फतह हासिल की

    October 10, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके दिल्ली एयरपोर्ट पर डिटेन, सौरव दास और आशुतोष रांका भी हिरासत में

    October 10, 2026

    ध्रुव राठी को घर से उठाकर ले गई पुलिस, CJP के दावे से मचा हड़कंप

    October 10, 2026

    झारखंड के कोरवा से पहाड़िया तक, सात आदिम जनजातियों की बस्तियों में पहुंची जोहार लाइव की टीम; अब जनप्रतिनिधियों से पूछे सवाल, जानिये किसने क्या कहा

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.