Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»सांप…जहर और रेव पार्टी में बुरे फंसे एल्विश यादव, DCP बोले- तीन राज्यों में हो रही तलाश
    क्राइम

    सांप…जहर और रेव पार्टी में बुरे फंसे एल्विश यादव, DCP बोले- तीन राज्यों में हो रही तलाश

    Team JoharBy Team JoharNovember 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नोएडा : यूट्यूबर और बिग बॉस विजेता एल्विश यादव का नाम नोएडा के रेव पार्टी में सांप के जहर के इस्तेमाल को लेकर एफआईआर दर्ज होने के बाद यूपी पुलिस तीन राज्यों में ढूंढ रही है. नोएडा पुलिस एल्विश से संपर्क करने की कोशिश कर रही लेकिन उस तक नहीं पहुंच पा रही है.  बता दें कि सेवरोन बैंक्वेट हॉल से जो सांप का जहर बरामद किया गया है पुलिस उसकी जांच कर रही है. 9 अलग-अलग सांप और 20ML जहर पुलिस ने बरामद की थी और मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया था.

    नोएडा पुलिस के डीसीपी विशाल पांडे के अनुसार एल्विश यादव की तलाश की जा रही है क्योंकि आरोपियों ने बताया है कि एलविश ने ऐसी रेव पार्टी आयोजित कराने वाले राहुल का नंबर दिया था. इस बीच एल्विश यादव ने एक वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया है.

    एल्विश ने दी सफाई

    एल्विश ने वीडियो में कहा कि जितने भी आरोप हैं बेबुनियाद हैं. सारे आरोप फर्जी हैं और इसमें 1फीसदी भी सच्चाई नहीं है. उसने कहा कि मेरा नाम खराब न करें और मैं यूपी पुलिस के साथ सहयोग करने को तैयार हूं. अगर मुझ पर एक फीसदी आरोप भी साबित हुए तो मैं इसकी जिम्मेदारी लूंगा. एल्विश यादव ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से भी इस मामले में गुहार लगाई है.

    बता दें कि 2 नवंबर को नोएडा पुलिस ने सेक्टर 49 इलाके में छापेमारी कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया था और उनके पास से 5 कोबरा सहित कुल 9 सांप बरामद किए थे. पुलिस ने पार्टी वाली जगह से स्नेक वेनम, पांच कोबरा, एक अजगर, दो दुमहा सांप, एक घोड़ा पछाड़ सांप बरामद की है. पुलिस ने जब पकड़े गए पांचों आरोपियों से पूछताछ की थी तो उन्होंने एल्विश यादव का नाम लिया था.

    आरोपियों ने लिया एल्विश का नाम

    आरोपियों ने पूछताछ मे बताया था कि एल्विश यादव की पार्टी में सांप की सप्लाई किया करते थे. इसके बाद अब पुलिस ने एल्विश के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है. यह मामला वन्य जीव संरक्षण से जुड़ा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक बरामद सांप की खरीद फरोख्त प्रतिबंधित हैं और इस मामले में जो धाराएं लगाई गईं हैं वो गैर जमानती हैं. ऐसे में बताया जा रहा है कि एल्विश के खिलाफ अगर पुख्ता सबूत हुए तो उनकी गिरफ्तारी तय है.

    इसे भी पढ़ें: नशे के लिए सांप का जहर, विदेशी लड़कियाें वाली रेव पार्टी का खुलासा…बुरे फंसे बिग बॉस फेम एल्विश यादव, पांच गिरफ्तार

    Bigg Boss Winner Elvish Yadav City News Current News Daily News Johar Live Latest news Main News News Headline Today's News YouTuber आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बिग बॉस विजेता एल्विश यादव मुख्य समाचार यूट्यूबर लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ : उपायुक्त की अध्यक्षता में गंगा रन का आयोजन
    Next Article निजीकरण के खिलाफ सीटू और किसान सभा ने किया कोडरमा रेलवे स्टेशन में विरोध प्रदर्शन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026
    क्राइम

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026
    Latest Posts

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.