Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका देने की तैयारी में बिजली विभाग
    झारखंड

    उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका देने की तैयारी में बिजली विभाग

    Team JoharBy Team JoharMarch 7, 2025Updated:March 7, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिजली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में बिजली की दरों में बढ़ोतरी हो सकती है, क्योंकि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बिजली टैरिफ निर्धारित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा प्रस्तावित बदलावों के अनुसार, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीनएल) ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली की दरों में प्रति यूनिट 2 रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है. वर्तमान में शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को 6.65 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली मिल रही है, जो बढ़कर 8.65 रुपये प्रति यूनिट हो जाएगी. वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों के बिजली उपभोक्ताओं के लिए दर को 6.30 रुपये से बढ़ाकर 8 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव है.

    जनसुनवाई का आयोजन

    बिजली टैरिफ पर जनसुनवाई की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी. इस सिलसिले में 19 मार्च को चाईबासा में जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा, इसके बाद 20 मार्च को धनबाद, 21 मार्च को देवघर, 24 मार्च को डाल्टेनगंज और 25 मार्च को रांची में आयोजित किया जाएगा. 26 मार्च को राज्य विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में टैरिफ पर सहमति ली जाएगी. इसके बाद 31 मार्च को नये टैरिफ की घोषणा की जा सकती है, जो 1 अप्रैल 2025 से लागू होगा.

    इसके अलावा फिक्स्ड चार्ज में भी बढ़ोतरी का प्रस्ताव है. वर्तमान में 100 रुपये प्रतिमाह फिक्स्ड चार्ज वाले उपभोक्ताओं के लिए इसे बढ़ाकर 200 रुपये करने का सुझाव दिया गया है. ग्रामीण क्षेत्रों के लिए फिक्स्ड चार्ज 75 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये करने का प्रस्ताव है. इसके साथ ही, आवासीय कॉलोनियों और अपार्टमेंट्स (डीएस एचटी) के लिए बिजली दर को 6.25 रुपये प्रति यूनिट से बढ़ाकर 9.50 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव है, और इनका फिक्स्ड चार्ज 150 रुपये से बढ़ाकर 250 रुपये किया जाएगा. कमर्शियल उपभोक्ताओं की दर में भी प्रति यूनिट 4.90 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है. यह प्रस्ताव उपभोक्ताओं पर भारी प्रभाव डाल सकते हैं, और जनसुनवाई में इन मुद्दों पर व्यापक चर्चा की उम्मीद है.

    Also Read : फिर से शुरू होने जा रही AGNIVEER की भर्ती, इस दिन कर सकेंगे आवेदन

    domestic consumers Electricity Bill electricity consumers Electricity Rates electricity tariff financial year 2025-26 increase jharkhand Jharkhand Bijli Vitran Nigam Limited rate hike Rs 2 per unit Rural Area State Electricity Regulatory Commission urban area ग्रामीण क्षेत्र घरेलू उपभोक्ता झारखंड झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड दरों में वृद्धि प्रति यूनिट 2 रुपये बढ़ोतरी बिजली उपभोक्ता बिजली टैरिफ बिजली दरें बिजली बिल राज्य विद्युत नियामक आयोग वित्तीय वर्ष 2025-26 शहरी क्षेत्र
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबैंक ऑफ बड़ौदा में 4000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चालू, जल्द कर लें आवेदन
    Next Article कालू लामा गैंग के गुर्गों के मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी, SP बोले… देखिये क्या

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.