Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»चुनाव आयोग आज जारी करेगा मसौदा मतदाता सूची, एक सितंबर तक हो सकता है भूल सुधार
    ट्रेंडिंग

    चुनाव आयोग आज जारी करेगा मसौदा मतदाता सूची, एक सितंबर तक हो सकता है भूल सुधार

    Team JoharBy Team JoharAugust 1, 2025Updated:August 1, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चुनाव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का प्रारंभिक चरण पूरा कर लिया है। आज यानी 1 अगस्त 2025 को बिहार की मसौदा मतदाता सूची (ड्राफ्ट वोटर लिस्ट) जारी की जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मीडिया को बताया कि इस सूची को चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। साथ ही, राज्य के 38 जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEO) द्वारा सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को इसकी भौतिक और डिजिटल प्रतियां उपलब्ध कराई जाएंगी।

    1 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का मौका

    मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) और 243 निर्वाचक निबंधन अधिकारी (ERO) 1 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक मतदाताओं और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से मसौदा मतदाता सूची में सुधार के लिए दावे और आपत्तियां मांगेंगे। इस दौरान छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जा सकते हैं, अपात्र मतदाताओं के नाम हटाए जा सकते हैं, या सूची में किसी प्रविष्टि में संशोधन किया जा सकता है।

    सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

    SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को महत्वपूर्ण टिप्पणी की थी। कोर्ट ने मतदाता सूची से 65 लाख मतदाताओं के हटाए जाने की आशंका पर कहा कि यदि ‘सामूहिक रूप से बाहर करने’ की स्थिति उत्पन्न होती है, तो सुप्रीम कोर्ट इसमें हस्तक्षेप करेगा।

    चुनाव आयोग की वेबसाइट पर करें चेक

    मसौदा मतदाता सूची को लेकर कोई भी जानकारी या जांच के लिए नागरिक चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। बिहार के मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपनी जानकारी की जांच करें और आवश्यकता पड़ने पर निर्धारित समयसीमा में दावे या आपत्तियां दर्ज कराएं।

    आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज

    बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और मतदाता सूची का यह पुनरीक्षण अभियान चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। निर्वाचन आयोग ने सभी मतदाताओं से इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।

    Also Read : सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    Bihar Assembly Elections bihar elections Bihar Latest News correction in draft voter list can be done till September 1 Draft Voter List Election Commission will release draft voter list in Bihar today Special Intensive Revision (SIR) Voter List चुनाव आयोग आज जारी करेगा बिहार में मसौदा मतदाता सूची बिहार चुनाव बिहार लेटेस्ट न्यूज बिहार विधानसभा चुनाव मतदाता सूची मसौदा मतदाता सूची (ड्राफ्ट वोटर लिस्ट) मसौदा मतदाता सूची में एक सितंबर तक हो सकता है भूल सुधार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 01 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article झारखंड में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, 6 जिलों में येलो अलर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंड : इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 हुई रद्द, JSSC ने जारी किया आदेश

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “24 घंटे में माफी माँगो, वरना संभाल नहीं पाओगे” – शुभेंदु अधिकारी की ‘आनंदबाजार पत्रिका’ को खुली चेतावनी

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भागवत की “एकता में अनेकता” पर सिब्बल का तंज – “यह भाषण था या राहुल गांधी का?”

    August 31, 2026
    आदिवासी

    परिसीमन पर आर-पार की लड़ाई! मोरहाबादी में लाखों का सैलाब, सोरेन की गैरमौजूदगी पर सवाल

    August 31, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC परीक्षा घोटाला : अब तक कौन-कौन गिरफ्तार, कब हुई कार्रवाई, जानिए पूरी टाइमलाइन

    August 31, 2026
    Latest Posts

    जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन का अल्टीमेटम खत्म, अब आर-पार की तैयारी; कल आंदोलन का ऐलान

    August 31, 2026

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026

    झारखंड : इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 हुई रद्द, JSSC ने जारी किया आदेश

    August 31, 2026

    “24 घंटे में माफी माँगो, वरना संभाल नहीं पाओगे” – शुभेंदु अधिकारी की ‘आनंदबाजार पत्रिका’ को खुली चेतावनी

    August 31, 2026

    भागवत की “एकता में अनेकता” पर सिब्बल का तंज – “यह भाषण था या राहुल गांधी का?”

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.