Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»राजनीतिक पार्टियों के सुझाव पर चुनाव आयोग तय करेगा बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख
    बिहार

    राजनीतिक पार्टियों के सुझाव पर चुनाव आयोग तय करेगा बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख

    Team JoharBy Team JoharJuly 19, 2020Updated:July 19, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तीन सदस्यीय टीम रविवार को राज्य के दौरे पर है, उधर राज्य में चुनाव को लेकर केन्द्रीय चुनाव आयोग ने बिहार के सभी राजनीतिक पार्टियों से सुझाव मांगे है। ऐसे में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बिहार में चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों की राय बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। चुनाव कराने को लेकर राजनीतिक पार्टियों में आम राय नही है। आरजेडी, कांग्रेस समेत बिहार की सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियां कोरोना महामारी को देखते हुये चुनाव टालने के पक्ष में है। जाहिर है कि चुनाव आयोग को भी ये पार्टियां अपने-अपने मत के हिसाब से ही सुझाव भेजेगी। इससे पहले शुक्रवार को आरजेडी और कांग्रेस समेत नौ विपक्षी पार्टियां ने केन्द्रीय चुनाव आयोग से मिलकर बिहार में चुनाव कराने को लेकर ज्ञापन दे चुकी है। विपक्षी पार्टियों ने मांग की है कि विशेषज्ञों की राय लेकर ही आयोग फैसला करे, जिससे जनता अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग निडर होकर कर सके और सही जनादेश तैयार हो सके।
    लेकिन इन सब के बावजूद भाजपा और जेडीयू चुनाव टाले जाने के पक्ष में नही है। भाजपा ने साफ किया है कि आयोग जो भी फैसला लेगा , वो उसका सम्मान करेगीं।
    इस संबंध में भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक नितिन नवीन ने कहा, “आयोग बिहार की स्थिति को देखते हुये जो भी फैसला लेगी हम उसका सम्मान करेगें।”
    भाजपा की चुनावी तैयारी जारी है। चुनाव को लेकर बैठकों का दौर जारी है। जेडीयू का वर्चुअल कैम्पेन भी जारी है। जेडीयू ने एक बार फिर साफ किया है कि वो बिहार में चुनाव कराये जाने के पक्ष में है।
    जेडीयू के प्रधान महासचिव के सी त्यागी ने आईएएनएस से साफ किया, “उनकी पार्टी बिहार में चुनाव कराए जाने के पक्ष में है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम के बिहार दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि ये नियमित दौरा है। जिन राज्यों में कोरोना के मामले ज्यादा आते है, केंद्रीय टीम जाती है। ऐसे में उनकी पार्टी की स्टैंड में अभी कोई परिवर्तन नही आया है।”
    जाहिर है बिहार की दो प्रमुख दल चुनाव के पक्ष में है, जबकि आरजेडी, कांग्रेस , आरएलएसपी, हम के अलावा एनडीए की सहयोगी लोजपा भी कोरोना की वजह से चुनाव टाले जाने की पक्ष में है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों द्वारा भेजे जाने वाला सुझाव काफी अहम हो जाता है। इस पार्टियो के सुझाव और विचार के आधार पर आयोग कोई फैसला लेगी।
    गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने मान्यता प्राप्त सभी 7 राष्ट्रीय और 43 प्रादेशिक राजनीतिक दलों से इस सबंध में राय मांगी है। 31 जुलाई तक इन सभी दलों के सुझाव पर ही भारत निर्वाचन आयोग को बिहार में चुनाव कराने को लेकर निर्णय लेना है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपांच अगस्त को मोदी जाएंगे अयोध्या, होगा भूमि पूजन
    Next Article कोविड के प्रसार को रोकने के लिए झारखंड ने अपनी सीमाएं सील की

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ओपिनियन : जनता के सवालों का जवाब दें मोदी, भाषणों से नहीं चलेगा काम : शिवानंद तिवारी

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान खत्म, शिक्षक सीट पर 74.55% और स्नातक सीट पर 43.87% वोटिंग

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच नीरज कुमार का विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- ये रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे 5.32 लाख मतदाता, आज शाम थमेगा प्रचार

    October 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026
    बिहार

    बिहार : अनंत सिंह ने कराए नौ मर्डर?, जानिए क्या है 2004 का पूरा मामला

    October 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के रास्ते सुगम होगा बिहार-ओडिशा का सफर: रांची और जमशेदपुर समेत कई रूटों पर बस चलाने की तैयारी, जानें डिटेल्स

    October 24, 2026

    झारखंड : धनबाद जेल का प्रभार लेने से किया इनकार, बेसरा निशांत रॉबर्ट की वेतनवृद्धि रोकी

    October 24, 2026

    झारखंड: साहिबगंज में एएसआई को बिजली के खंभे से बांधकर पीटे जाने का वीडियो वायरल, एएसआई निलंबित

    October 24, 2026

    कैसे शुरू हुई राजीव-सोनिया की प्रेम कहानी? 10 नवंबर को किताब में खुलेंगे सारे राज़

    October 24, 2026

    गोड्डा में मां दुर्गा के विसर्जन पर विवाद, दो दिन बाद भी पंडाल में रखी है प्रतिमा

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.