Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के DM को लिखा पत्र… जानें क्यों
    ट्रेंडिंग

    शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के DM को लिखा पत्र… जानें क्यों

    Team JoharBy Team JoharJune 25, 2025Updated:June 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शिक्षा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में शिक्षकों की समस्याएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में शिक्षा विभाग द्वारा किए गए शिक्षकों के स्थानांतरण के बाद शिकायतों का सिलसिला शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में शिक्षक अपनी समस्याएं लेकर सचिवालय पहुंच रहे हैं, जिससे परेशान शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के DM को पत्र लिखकर शिकायतों के त्वरित निवारण का निर्देश दिया है।

    शिक्षा

    शिक्षकों को सचिवालय पहुंचने से रोका जाए : शिक्षा विभाग

    शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) डॉ. एस. सिद्धार्थ ने सभी DM को पत्र लिखकर कहा है कि शिक्षकों की शिकायतों का तेजी से समाधान किया जाए। उन्होंने उल्लेख किया कि शिक्षक अपनी समस्याओं को लेकर सीधे राज्य मुख्यालय आ रहे हैं, जो विभाग के लिए चुनौती बन रहा है। विभाग का स्थापना बल लगभग 10 लाख है, और यदि इसका छोटा हिस्सा भी सचिवालय पहुंचे, तो यह संख्या काफी बड़ी हो जाएगी।

    स्थानीय स्तर पर हो शिकायतों का निपटारा

    ACS ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के समाधान के लिए विभाग ने पहले से ही एक व्यवस्था स्थापित की है। इस संबंध में 28 अप्रैल 2025 को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। पत्र में कहा गया है कि जिला स्तर की स्थापना संबंधी समस्याओं का निपटारा जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली जिला स्थापना समिति द्वारा किया जाएगा। केवल विशेष परिस्थितियों में अंतर-जिला मामलों पर राज्य स्तर पर विचार होगा।

    नोडल अधिकारी करेंगे निगरानी : शिक्षा विभाग

    शिक्षकों को अपनी शिकायतें ऑनलाइन ‘ई-शिक्षा कोष’ पोर्टल पर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। इन शिकायतों को जिला स्थापना समिति के समक्ष रखा जाएगा, और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। राज्य स्तर पर नामित नोडल अधिकारी इन शिकायतों की नियमित निगरानी करेंगे। विशेष परिस्थितियों में ही शिकायतकर्ता से भौतिक दस्तावेज मांगे जाएंगे।

    Also Read : तेज रफ्तार पिकअप ने ली दो मासूम की जान

    Bihar complaints district establishment committee DM directive e-Shiksha Kosh Education Department education system nodal officer Prompt Resolution Secretariat State Headquarters teacher grievances teacher issues teacher transfers transfer dispute ई शिक्षा कोष जिला स्थापना समिति डीएम निर्देश त्वरित निवारण नोडल अधिकारी बिहार राज्य मुख्यालय शिकायतें शिक्षक समस्याएं शिक्षकों का स्थानांतरण शिक्षकों की शिकायत शिक्षा विभाग शिक्षा व्यवस्था सचिवालय स्थानांतरण विवाद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखेत में मिला मृत जंगली हाथी, वन विभाग की टीम जुटी जांच में…
    Next Article हल्के में न लें जमीन से जुड़े छोटे-मोटे लफड़े को, समय रहते करें समाधान : DIG नौशाद आलम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.