Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»खराब परीक्षा परिणाम पर शिक्षा विभाग सख्त, 64 स्कूलों पर की कार्रवाई
    जोहार ब्रेकिंग

    खराब परीक्षा परिणाम पर शिक्षा विभाग सख्त, 64 स्कूलों पर की कार्रवाई

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 25, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    परीक्षा
    रामगढ़ की जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा मैट्रिक परीक्षा 2026 का परिणाम जारी होने के बाद रामगढ़ जिले के कई विद्यालयों का प्रदर्शन निराशाजनक पाया गया। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर जैक और सीबीएसई माध्यमिक परीक्षा 2026 के परिणामों की समीक्षा की गई, जिसमें कई सरकारी और उत्क्रमित उच्च विद्यालयों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं मिला।

    52 विद्यालयों को जारी हुआ शो कॉज नोटिस

    जिन 52 विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत नहीं रहा, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इन स्कूलों का पास प्रतिशत 87 से 99 प्रतिशत के बीच रहा। सभी विद्यालयों को 24 घंटे के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।

    12 स्कूलों का प्रदर्शन बेहद खराब, वेतन पर रोक

    समीक्षा में 12 ऐसे विद्यालय चिह्नित किए गए, जिनका परीक्षा परिणाम अत्यंत खराब और चिंताजनक श्रेणी में पाया गया। इन विद्यालयों का पास प्रतिशत न्यूनतम 68 प्रतिशत तक गिर गया। जिला शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और संबंधित टीजीटी शिक्षकों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। संतोषजनक जवाब मिलने तक वेतन भुगतान नहीं किया जाएगा।

    सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले पांच विद्यालय

    जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सबसे कमजोर प्रदर्शन वाले पांच विद्यालयों की सूची भी जारी की है। इसमें उत्क्रमित उच्च विद्यालय लपंगा का परिणाम 68 प्रतिशत, उत्क्रमित उच्च विद्यालय छत्तरमांडू 71 प्रतिशत, उत्क्रमित उच्च विद्यालय डाड़ीडीह 73 प्रतिशत, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बीचा 75 प्रतिशत और उत्क्रमित उच्च विद्यालय कंजगी 78 प्रतिशत रहा।

    शैक्षणिक गुणवत्ता पर उठे सवाल

    डीईओ ने कहा कि जिले के कई विद्यालयों ने शत-प्रतिशत परिणाम देकर बेहतर उदाहरण पेश किया है, लेकिन कुछ विद्यालयों का लगातार कमजोर प्रदर्शन शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। इस पूरे मामले की जानकारी उपायुक्त को भी भेज दी गई है, ताकि आगे आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

    Also Read : अपराध नियंत्रण के लिए आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने तय किया रोडमैप, दिए सख्त निर्देश

    64 स्कूलों पर की कार्रवाई Education Department Cracks Down on Poor Exam Results; Takes Action Against 64 Schools खराब परीक्षा परिणाम पर शिक्षा विभाग सख्त परीक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअपराध नियंत्रण के लिए आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने तय किया रोडमैप, दिए सख्त निर्देश
    Next Article रजरप्पा धाम को मिलेगा नया स्वरूप, बनेंगे आधुनिक घाट और भव्य प्रवेश द्वार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मेघालय: गठबंधन की ही पार्टी को तोड़ दिया और बन गई दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CEC ने ईसीआई को बनाया ‘रबर स्टैंप’ या खुद कर लिया हाइजैक? चुनाव आयोग के अंदरूनी कलह पर कांग्रेस का बड़ा हमला

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Bank Strike : हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे देशभर के बैंक, 27 सितंबर को सामान्य रहेगा कामकाज

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयुक्तों पर मतभेद की खबरों के बीच ज्ञानेश कुमार की सफाई, बोले- ‘सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : बाढ़ से 50 लाख लोग बेहाल, गंगा और कोसी उफान पर, अलर्ट मोड पर प्रशासन

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “सलवार उतारना, छाती दबाना रे*प की कोशिश नहीं”, पटना HC के फैसले पर SC ने लिया स्वतः संज्ञान

    September 23, 2026
    Latest Posts

    मेघालय: गठबंधन की ही पार्टी को तोड़ दिया और बन गई दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

    September 23, 2026

    CEC ने ईसीआई को बनाया ‘रबर स्टैंप’ या खुद कर लिया हाइजैक? चुनाव आयोग के अंदरूनी कलह पर कांग्रेस का बड़ा हमला

    September 23, 2026

    Bank Strike : हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे देशभर के बैंक, 27 सितंबर को सामान्य रहेगा कामकाज

    September 23, 2026

    चुनाव आयुक्तों पर मतभेद की खबरों के बीच ज्ञानेश कुमार की सफाई, बोले- ‘सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए

    September 23, 2026

    बिहार : बाढ़ से 50 लाख लोग बेहाल, गंगा और कोसी उफान पर, अलर्ट मोड पर प्रशासन

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.