Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»झारखंड: एक करोड़ इनामी नक्सली असीम और गांजा तस्करी नेटवर्क पर लगाम को 15 IPS तैयार
    क्राइम

    झारखंड: एक करोड़ इनामी नक्सली असीम और गांजा तस्करी नेटवर्क पर लगाम को 15 IPS तैयार

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 30, 2026Updated:July 30, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव ब्यूरो | कोल्हान

    झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर सक्रिय एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली असीम मंडल की तलाश और गांजा तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने 15 आईपीएस अधिकारियों के साथ मिलकर एक्शन प्लान तैयार किया है.

    इस एक्शन प्लान को क्रियान्वित करने के लिए गुरुवार को कोल्हान रेंज डीआईजी की अध्यक्षता में इंटर-स्टेट बॉर्डर कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई. बैठक में राउरकेला रेंज के डीआईजी, बांकुड़ा रेंज के डीआईजी समेत संबंधित रेंज के आठ एएसपी रैंक के अधिकारी शामिल हुए.

    तीन एजेंडे पर हुई चर्चा

    बैठक में चाईबासा एसपी अमित रेणु, जमशेदपुर एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब, सरायकेला-खरसावां एसपी मनोज स्वर्गियारी, पश्चिमी सिंहभूम एसपी श्रीकांत एस और खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग भी मौजूद रहे. इसके अलावा जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी और सिटी एसपी ने भी बैठक में भाग लिया.

    बैठक के दौरान तीन प्रमुख एजेंडों पर चर्चा हुई. पहला नक्सल मोर्चा, दूसरा एनडीपीएस से जुड़े अपराध और तीसरा अंतरराज्यीय गिरोहों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई.

    बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि झारखंड पुलिस की नजर में फरार चल रहे एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली असीम मंडल की गतिविधियां इन दिनों झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर केंद्रित हैं. उसके साथ कुछ अन्य नक्सलियों के भी सक्रिय होने की सूचना है. इसे देखते हुए साझा रणनीति के तहत संयुक्त अभियान चलाने का निर्णय लिया गया.

    ओडिशा से झारखंड के रास्ते बिहार, उत्तर प्रदेश में की जाती है गांजे की तस्करी

    बैठक में यह भी चर्चा हुई कि ओडिशा से झारखंड में बड़े पैमाने पर गांजा की तस्करी की जाती है. इसके बाद झारखंड के रास्ते इसे बिहार, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भेजा जाता है. इस नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए ओडिशा पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाने का निर्णय लिया गया.

    इसके अलावा ऐसे अपराधियों के खिलाफ भी समन्वित कार्रवाई करने की रणनीति बनाई गई, जो एक राज्य या जिले में अपराध कर दूसरे राज्य या जिले में फरार हो जाते हैं. ऐसे अपराधियों का पूरा डाटाबेस तैयार कर संबंधित राज्यों और जिलों के बीच साझा किया जाएगा, ताकि उनके खिलाफ प्रभावी संयुक्त कार्रवाई की जा सके.

    Also Read: झारखंड: 50 हजार घूस लेते महिला थाना प्रभारी सुलेखा गिरफ्तार, एसीबी ने की कार्रवाई

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंसद में आदिवासी: असम 6 समुदायों को ST दर्जा मिलेगा या फिर बढ़ेगा इंतजार?
    Next Article पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Durga Khote : ‘वागले की दुनिया’ बनाने वालीं वो एक्ट्रेस, जिन्होंने ईस्ट इंडिया फिल्म कंपनी से लेकर दादासाहेब फाल्के तक रचा इतिहास

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : FRO परीक्षा घोटाला : सीआईडी और एफएसएल की जांच में खुलासा, एफआरओ की परीक्षा में धांधली की हुई पुष्टि

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जमुई घटना पर मंत्री श्रेयसी सिंह बोलीं- समाज को शर्मसार करने वाली घटना, JDU ने बताया छिटपुट मामला

    September 21, 2026
    Latest Posts

    Durga Khote : ‘वागले की दुनिया’ बनाने वालीं वो एक्ट्रेस, जिन्होंने ईस्ट इंडिया फिल्म कंपनी से लेकर दादासाहेब फाल्के तक रचा इतिहास

    September 22, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026

    Johar Live Exclusive : FRO परीक्षा घोटाला : सीआईडी और एफएसएल की जांच में खुलासा, एफआरओ की परीक्षा में धांधली की हुई पुष्टि

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.