Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ईडी अवैध खनन मामले में साहिबगंज उपायुक्त और हार्स ट्रेडिंग मामले में इरफान अंसारी से सोमवार को करेगी पूछताछ
    झारखंड

    ईडी अवैध खनन मामले में साहिबगंज उपायुक्त और हार्स ट्रेडिंग मामले में इरफान अंसारी से सोमवार को करेगी पूछताछ

    Team JoharBy Team JoharFebruary 5, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। दो अलग-अलग मामलों में मनी-लांड्रिंग के तहत चल रही जांच में ईडी की पूछताछ में शामिल होने साहिबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव व जामताड़ा से कांग्रेस के विधायक डा. इरफान अंसारी सोमवार को ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचेंगे।

    साहिबगंज के उपायुक्त से संताल के क्षेत्र में 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में पूछताछ होगी। इसके अलावा, डा. इरफान अंसारी से राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही महागठबंधन की सरकार गिराने की साजिश रचने के मामले में अब तक सामने आए तथ्यों के आधार पर ईडी जानकारी लेगी।

    सरकार गिराने की साजिश रचने के मामले में ही सात फरवरी को खिजरी के विधायक राजेश कच्छप व आठ फरवरी को कोलेबिरा के विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी से ईडी पूछताछ करेगी। पूर्व में तीनों ही विधायकों को ईडी ने 13, 16 व 17 जनवरी को पूछताछ के लिए समन किया था, लेकिन तीनों ही विधायकों ने दो-दो हफ्ते का समय मांग लिया था।

    साहिबगंज के उपायुक्त से इन बिंदुओं पर ईडी लेगी जानकारी
    साहिबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव से ईडी ने बीते 23 जनवरी को सात घंटे तक पूछताछ की थी। उनसे संताल के क्षेत्र में 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। लगभग सभी सवालों के जवाब में डीसी ने ईडी को बताया था कि वे फाइल देखकर ही कुछ बोल पाएंगे। इसके लिए उन्होंने ईडी से वक्त मांगा था।

    अब उन्हें छह फरवरी को ईडी के सामने उपस्थित होना है, जिसके लिए उन्हें उसी दिन समन कर दिया गया था। साहिबगंज के उपायुक्त पर आरोप है कि उन्होंने अपने जिला क्षेत्र में अवैध खनन को बढ़ावा दिया और उसे रोकने की कोई कोशिश नहीं की।

    उन पर यह भी आरोप है कि साहिबगंज में गंगा नदी पर रात के अंधेरे में अवैध तरीके से स्टोन चिप्स लदे ट्रकों को ले जा रही मालवाहक जहाज के डूबने के मामले में तथ्य से परे रिपोर्ट दी थी। जहाज रात के अंधेरे में डूबी थी, जबकि उपायुक्त की रिपोर्ट में उसे दिन में डूबना बताया गया था। सूर्यास्त के बाद गंगा नदी पर जहाज परिचालन नियमानुसार प्रतिबंधित है।

    उपायुक्त की रिपोर्ट पर संताल परगना प्रमंडल के आयुक्त ने आपत्ति जताई तो मुख्यमंत्री के बरहेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने आयुक्त को धमकाया भी था। ईडी ने साहिबगंज के उपायुक्त से यह भी सवाल किया था कि उनकी रिपोर्ट पंकज मिश्रा जैसे निजी व्यक्ति तक कैसे पहुंची, इस पर भी उपायुक्त चुप रहे थे। उन्होंने अवैध खनन रोकने के लिए क्या कदम उठाया, इसकी भी ईडी जानकारी लेगी।

    झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही महागठबंधन की सरकार को गिराने की साजिश रचने के मामले में कांग्रेस के तीनों विधायक डा. इरफान अंसारी, राजेश कच्छप व नमन विक्सल कोंगाड़ी के विरुद्ध मनी लांड्रिंग के तहत ईडी जांच कर रही है।

    तीनों ही विधायक गत वर्ष 30 जुलाई 2022 को कोलकाता में 49 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किए गए थे। तब यह बात सामने आई थी कि तीनों ही विधायकों ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा के साथ मिलकर सरकार गिराने की साजिश मामले में शामिल हैं।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह : चाल धंसने से मजदूर की मौत
    Next Article खूंटी : सैलानियों से लूटपाट मामले का खुलासा, दो नाबालिग सहित पांच गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.