Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ईडी की बड़ी कार्रवाई: लाला सिंडिकेट की 322.71 करोड़ की संपत्ति जब्त
    झारखंड

    ईडी की बड़ी कार्रवाई: लाला सिंडिकेट की 322.71 करोड़ की संपत्ति जब्त

    Team JoharBy Team JoharFebruary 14, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ईडी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : ईडी ने अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग के बड़े मामले में फिर से सख्त कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने अनूप मांझी उर्फ लाला और उसके सिंडिकेट से जुड़े लोगों की 100.44 करोड़ रुपये की संपत्ति अस्थायी तौर पर जब्त कर ली है। इससे पहले भी 222.27 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की जा चुकी थी। यानी अब तक कुल 322.71 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त हो चुकी है। जांच में सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क का सरगना अनूप मांझी था, जो ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड के लीज होल्ड एरिया में अवैध खनन और कोयला चोरी का खेल चला रहा था।

    2742 करोड़ की काली कमाई का खेल

    ईडी के मुताबिक, लाला सिंडिकेट ने अवैध खनन कर कोयला पश्चिम बंगाल की अलग-अलग फैक्ट्रियों में सप्लाई किया। इस पूरे धंधे में स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत भी सामने आई है। जांच एजेंसी का दावा है कि इस सिंडिकेट ने 2742 करोड़ रुपये से ज्यादा की अवैध कमाई की। यह पूरा खेल हवाला के जरिए संचालित होता था। लेन-देन के लिए एक खास कोड सिस्टम बनाया गया था। आमतौर पर नोट के सीरियल नंबर को कोड की तरह इस्तेमाल किया जाता था। जब कैश भेजा जाता था तो रिसीवर उसी सीरियल नंबर वाला नोट दिखाकर रकम ले लेता था। इससे न तो कोई कागजी रिकॉर्ड बनता था और न ही बैंक ट्रांजैक्शन का कोई सबूत रहता था।

    ‘लाला पैड’ से मिलता था ग्रीन सिग्नल

    जांच में एक संगठित अवैध ट्रांसपोर्ट नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है। ईडी के मुताबिक, तस्करी को आसान बनाने के लिए एक फर्जी चालान सिस्टम तैयार किया गया था, जिसे ‘लाला पैड’ नाम दिया गया था। इस सिस्टम के जरिए ट्रकों को रास्ते में बिना किसी जांच के गुजरने दिया जाता था। पूरा नेटवर्क अनूप मांझी के इशारे पर काम करता था।

    ऐसे काम करता था पूरा नेटवर्क

    जांच में खुलासा हुआ है कि अवैध कोयला परिवहन के लिए बेहद सुनियोजित और गुप्त तरीका अपनाया गया था। ट्रक ड्राइवर को पहचान के तौर पर 10 या 20 रुपये का एक खास नोट दिया जाता था। ड्राइवर उस नोट को ट्रक की नंबर प्लेट के पास रखकर उसकी तस्वीर खींचता और फोटो ऑपरेटर को भेज देता था। इसके बाद ऑपरेटर वही तस्वीर व्हाट्सएप के जरिए रास्ते में तैनात अधिकारियों तक पहुंचा देता था। जैसे ही संबंधित अधिकारी को फोटो मिलती, ट्रक को बिना किसी जांच-पड़ताल के आगे बढ़ने की अनुमति दे दी जाती थी। इस पूरी प्रक्रिया में न तो कोई कागजी कार्रवाई होती थी और न ही औपचारिक चेकिंग, जिससे अवैध कोयला आसानी से एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया जाता था।

    नकदी में खरीदता था स्टील और आयरन सेक्टर

    जांच में यह भी सामने आया है कि स्टील और आयरन सेक्टर की कुछ कंपनियों ने अवैध कोयले को नकद में खरीदा। इससे न सिर्फ अपराध की कमाई को बढ़ावा मिला, बल्कि उसे वैध दिखाने की भी कोशिश की गई। ईडी के मुताबिक, इस पूरे घोटाले में कई लेयर और जटिल वित्तीय लेन-देन शामिल हैं, जिन्हें खास तौर पर काली कमाई को छिपाने के लिए डिजाइन किया गया था। एजेंसी अब एक-एक परत खोल रही है ताकि असली आरोपियों और पूरी मनी ट्रेल का पता लगाया जा सके।

    Also Read : कोहरे से ठिठुरन, धूप से राहत : झारखंड में मौसम रहेगा सुहाना

    Anup Majhi coal scam Coal Smuggling Eastern Coalfields ED action Enforcement Directorate hawala network Illegal Mining illegal property seizure Lala Pad Lala Syndicate money laundering West Bengal अनूप मांझी अवैध खनन अवैध संपत्ति जब्ती ईडी कार्रवाई ईस्टर्न कोलफील्ड्स कोयला घोटाला कोयला तस्करी पश्चिम बंगाल प्रवर्तन निदेशालय मनी लॉन्ड्रिंग लाला पैड लाला सिंडिकेट हवाला नेटवर्क
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोहरे से ठिठुरन, धूप से राहत : झारखंड में मौसम रहेगा सुहाना
    Next Article 521 करोड़ का मैक्सीजोन चिटफंड घोटाला: ईडी ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    एसीएफ और एफआरओ परीक्षा में करीब 100 लोगों से पैसा लेकर कराया गया पास, प्रोफेसर से सेटिंग कर बढ़ाया गया नंबर

    September 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हेमंत सोरेन ने खोला नए शहरों का रास्ता, रांची समेत शहरी जिलों का होगा विस्तार; बसेंगे नए सैटेलाइट टाउनशिप

    September 3, 2026
    क्राइम

    झारखंड : अपराधियों पर शिकंजे के लिए टाइगर मोबाइल में बड़ा फेरबदल, तीन साल से जमे जवानों की बदलेगी तैनाती

    September 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट : लातेहार में डिजिटल हाजिरी के फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, मनिका BPO हटाए गए, 5 मेट पर FIR

    September 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ आंदोलनकारी करेंगे आर्थिक नाकेबंदी, कहा – खनिज हमारा कानून तुम्हारा नहीं चलेगा

    September 3, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : उत्पाद सिपाही भर्ती घोटाले का मास्टरमाइंड अतुल वत्स का अब जेपीएससी परीक्षा घोटाले से जुड़ा कनेक्शन, उत्पाद सिपाही पेपर लीक की आशंका पर अब उठ रहे सवाल

    September 3, 2026
    Latest Posts

    माओवादी गतिविधि के शक में NIA ने जब्त की थी MBBS छात्रा की 1 करोड़ फीस, अब SC ने जारी किया नोटिस

    September 4, 2026

    ऋषि कपूर के चर्चित किस्सों से मधुपुर कनेक्शन तक, जानिए अनसुनी कहानी

    September 4, 2026

    एसीएफ और एफआरओ परीक्षा में करीब 100 लोगों से पैसा लेकर कराया गया पास, प्रोफेसर से सेटिंग कर बढ़ाया गया नंबर

    September 4, 2026

    झारखंड : हेमंत सोरेन ने खोला नए शहरों का रास्ता, रांची समेत शहरी जिलों का होगा विस्तार; बसेंगे नए सैटेलाइट टाउनशिप

    September 3, 2026

    झारखंड : अपराधियों पर शिकंजे के लिए टाइगर मोबाइल में बड़ा फेरबदल, तीन साल से जमे जवानों की बदलेगी तैनाती

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.