Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्री विजय चौधरी के उद्योगपति साले के घर ईडी का छापा
    बिहार

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्री विजय चौधरी के उद्योगपति साले के घर ईडी का छापा

    Team JoharBy Team JoharJune 22, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बेगूसराय। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) एवं आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्री विजय चौधरी के साले अजय कुमार सिंह उर्फ कारू सिंह के बेगूसराय स्थित आवास पर छापेमारी की। छापेमारी फिलहाल जारी है।

    ईडी एवं आयकर विभाग की टीम के अधिकारी, केंद्रीय सुरक्षाबलों की टीम के साथ सुबह पांच बजे ही अजय कुमार सिंह के श्रीकृष्ण सिंह नगर स्थित आवास पर पहुंचे और वहां छापेमारी की। समाचार भेजे जाने तक छापेमारी जारी है और इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं मिली है। सुरक्षा बलों की टीम ने घर के मुख्य द्वार को बंद कर दिया तथा गली में भी किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है।

    उल्लेखनीय है कि मटिहानी निवासी अजय कुमार सिंह उर्फ कारू सिंह बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी के साले हैं तथा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी इनका करीबी संबंध है। बड़े उद्योगपतियों में शुमार अजय कुमार सिंह की फुलवरिया थाना क्षेत्र के गौड़ा में लोहा फैक्ट्री सहित कई अन्य कारोबार है। संभावना जताई जा रही है कि फैक्ट्री एवं अन्य कारोबार में प्राप्त आय को छुपाने तथा अन्य कारणों से यह छापेमारी की जा रही है।

    छापेमारी की सूचना मिलते ही कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। राजनीतिक एवं उद्योग जगत में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

     

    #Bihar News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिवर्सा अपार्टमेंट मामला : अवैध संबंध का आरोप बना आत्महत्या का कारण, रांची पुलिस ने 7 साल बाद घर की बहू को कोलकाता से किया गिरफ्तार
    Next Article झारखंड में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, कई जिलों में बारिश की संभावना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.