Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रियल्टी समूह एम3एम के दो निदेशकों को किया गिरफ्तार
    देश

    ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रियल्टी समूह एम3एम के दो निदेशकों को किया गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJune 15, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुग्राम स्थित रियल्टी समूह एम3एम के दोनों निदेशक बसंत बंसल और पंकज बंसल को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने बुधवार को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत पहले हिरासत में लिया था।

    आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि ईडी ने धन शोधन के मामले में रियल्टी समूह एम3एम के निदेशक बसंत बंसल और पंकज बंसल को गिरफ्तार किया है। धन शोधन के जिस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है, वह अप्रैल में विशेष अदालत के पूर्व न्यायाधीश, उनके भतीजे और एम3एम समूह के तीसरे निदेशक रूप कुमार बंसल के खिलाफ हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की प्राथमिकी से संबंधित है।

    केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक जून को आईआरईओ समूह और इसके प्रवर्तक ललित गोयल से जुड़े धन शोधन के एक अन्य मामले में एम3एम समूह के प्रवर्तकों और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ छापेमारी की। इसके बाद ईडी ने रूप कुमार बंसल और दो अन्य निदेशकों बसंत बंसल और पंकज बंसल को गिरफ्तार किया। इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने पांच जुलाई तक गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण प्रदान किया है। हालांकि, ईडी ने अब एसीबी से जुड़े धन शोधन मामले में उन्हें गिरफ्तार किया है।

    उल्लेखनीय है कि एसीबी की प्राथमिकी के मुताबिक न्यायाधीश पर रियल्टी समूह एम3एम के निदेशकों और आईआरईओ नामक एक अन्य रियल इस्टेट समूह के खिलाफ ईडी और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के मामलों में पक्षपात का आरोप था। न्यायाधीश को बाद में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने निलंबित कर दिया था। हालांकि, एसीबी मामले में आरोपित सभी लोगों ने कुछ भी गलत करने से इनकार किया है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : बुढ़मू से फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
    Next Article विधायक इरफान अंसारी के मामले में जवाब के लिए राज्य सरकार ने झारखंड हाईकोर्ट से मांगा समय

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    August 20, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    Latest Posts

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.