Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»स्वास्थ्य»गर्मी में लू, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए खाएं पनीर-खीरा सलाद
    स्वास्थ्य

    गर्मी में लू, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए खाएं पनीर-खीरा सलाद

    Team JoharBy Team JoharMay 23, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पनीर का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. पनीर एक ऐसा फूड आइटम है जिससे ढ़ेरों तरह की सब्जियां तैयार हो जाती है. इतना ही नहीं कई तरह के फूड आइटम्स को बनाने में खासतौर पर पनीर का इस्तेमाल किया जाता है. आपने पनीर की सब्जियां तो कई बार खायी होंगी लेकिन क्या कभी पनीर से बनने वाला सलाद ट्राई किया है. अगर नहीं तो आज हम आपको पनीर-खीरा सलाद बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं.

    प्रोटीन से भरपूर पनीर की तरह ही खीरा भी पोषक तत्वों का बड़ा स्त्रोत होता है. खासतौर पर गर्मियों में खीरा खाना बेहद फायदेमंद होता है. अगर दिन की शुरुआत पनीर और खीरा से बनने वाले सलाद से हो तो ये स्वाद और सेहत का कॉकटेल हो जाता है. गर्मियों के मौसम में सलाद शरीर के लिए बेहद लाभकारी होता है. इस मौसम में लू और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचने के लिए पनीर-खीरा सलाद खाना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. इसे बनाना भी काफी आसान है और कम वक्त में ही ये सलाद तैयार हो जाता है.

    पनीर-खीरा सलाद बनाने के लिए सामग्री
    पनीर क्यूब्स – 2 कप
    खीरा – 1
    शहद – 2 टी स्पून
    लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
    काली मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
    ऑलिव ऑयल – 1 टेबलस्पून
    नमक – स्वादानुसार

    पनीर-खीरा सलाद बनाने की विधि
    पनीर और खीरा से तैयार होने वाला सलाद बनाना बेहद आसान है और ये चंद मिनटों में ही बनकर तैयार हो जाता है. इस सलाद को बनाने के लिए सबसे पहले खीरा को लें और उसे धोकर साफ कर लें. सूती कपड़े से पोछने के बाद खीरा के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें. अब पनीर लें और उसके आधा-आधा इंच के टुकड़े कर लें. आप चाहें तो पनीर के टुकड़े पहले से ही कर के रख सकते हैं.

    अब एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें सबसे पहले पनीर के कटे क्यूब्स को डाल दें. इसके बाद पनीर के टुकड़ों में खीरे के टुकड़े मिला दें और दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर दें. इसके बाद इस मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर और ऑलिव ऑयल डालकर एक चम्मच से अच्छी तरह से मिक्स कर दें. अब सलाद में 2 चम्मच शहद (आप अपने स्वाद के हिसाब से इसे कम या ज्यादा कर सकते हैं), चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें. आपका स्वाद और सेहत से भरपूर पनीर-खीरा सलाद बनकर तैयार हो गया है. इसे ब्रेकफास्ट में भी लिया जा सकता है.

    healthy
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमधेपुरा : जहरीली शराब पीने से 1 की मौत, 3 की हालत गंभीर
    Next Article 25 से 26 मई को राज्य के कई इलाकों में गर्जन के साथ बारिश की संभावना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिए निर्देश, सहियाओं को मिलेंगे टैब और होगी डॉक्टरों की भर्ती

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026
    Latest Posts

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.