Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»भूकंप के झटकों से डोली राजधानी की धरती
    देश

    भूकंप के झटकों से डोली राजधानी की धरती

    Team JoharBy Team JoharJanuary 19, 2026Updated:January 19, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भूकंप
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 8 बजकर 44 मिनट पर धरती हिली, जिससे कुछ समय के लिए लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि झटकों की तीव्रता कम होने के कारण किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार भूकंप का केंद्र नॉर्थ दिल्ली में था और जमीन से लगभग 5 किलोमीटर नीचे हलचल हुई। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.8 मापी गई।

    लोगों में फैली दहशत

    विशेषज्ञों के अनुसार यह भूकंप निम्न दर्जे का था और इतनी कम तीव्रता के झटकों से आमतौर पर नुकसान की संभावना नहीं होती। दिल्ली-एनसीआर भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में आता है और इसे सिस्मिक जोन-IV में रखा गया है। इसलिए हल्की कंपन भी लोगों को डरावनी लग सकती है।

    पिछले साल भी महसूस हुए झटके

    बीते साल 17 फरवरी को दिल्ली में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र धौला कुआं के पास था। 10 जुलाई को हरियाणा के झज्जर में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी झटके दिल्ली तक महसूस हुए। वहीं, 16 अप्रैल को अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप का असर भी राजधानी तक पहुंचा था।

    भूकंप क्यों आते हैं

    विशेषज्ञों के अनुसार पृथ्वी की टेक्टोनिक प्लेटें लगातार खिसकती रहती हैं। भीतर जमा दबाव जब धीरे-धीरे बाहर आता है, तो हल्के भूकंप के झटके महसूस होते हैं। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में कई छोटी फॉल्ट लाइन्स मौजूद हैं, इसलिए यहां समय-समय पर 2 से 4 तीव्रता के झटके आते रहते हैं।

    Also Read : IICDEM-2026 की मेजबानी करेगा ECI, भाग लेंगे 70 से ज़्यादा देशों के प्रतिनिधि

    Delhi Delhi NCR Earthquake Jhajjar mild tremors Monday morning National Center for Seismology natural disaster neutral news Richter Scale Rohtak safety slight vibration Sonipat warning चेतावनी झज्जर तटस्थ समाचार दिल्ली दिल्ली एनसीआर नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी प्राकृतिक आपदा भूकंप रिक्टर स्केल रोहतक सुबह सुरक्षा सोनीपत सोमवार हल्की कंपन हल्के झटके
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIICDEM-2026 की मेजबानी करेगा ECI, भाग लेंगे 70 से ज़्यादा देशों के प्रतिनिधि
    Next Article देवघर के जसीडीह से बनारस के लिए शुरू हुई अमृत भारत एक्सप्रेस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    Latest Posts

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.