Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»जापान में भूकंप से तबाही : अबतक 13 की मौत, सैकड़ों इमारतें ढहीं, अंधेरे में डूबे 33 हजार घर, 38 फ्लाइट कैंसिल
    ट्रेंडिंग

    जापान में भूकंप से तबाही : अबतक 13 की मौत, सैकड़ों इमारतें ढहीं, अंधेरे में डूबे 33 हजार घर, 38 फ्लाइट कैंसिल

    Team JoharBy Team JoharJanuary 2, 2024No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जापान : नए साल पर जापान में आए भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है. अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है. कई लोग घायल हैं. सैकड़ों घरों को नुकसान पहुंचा और सड़कें उखड़ गई हैं और हजारों लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं. 38 फ्लाइट कैंसिल की जा चुकी हैं. हालात इतने खराब हैं कि जापान की सेना को जमीन पर उतारना पड़ा है. जापानी अधिकारियों के मुताबिक एक ही दिन के अंदर भूकंप के करीब 155 झटके महसूस किए गए. इसमें कई झटके 6 तीव्रता से ज्यादा के थे, जबकि पहला झटका 7.6 तीव्रता का था. इस झटके ने ही सबसे ज्यादा तबाही मचाई..

    भूकंप की तीव्रता को देखते हुए जापान में तुरंत सुनामी की चेतावनी कर दी गई थी. इसके बाद जापान के समुद्री क्षेत्र में 5 फीट तक ऊंची लहरें भी उठीं. इस भूकंप के कारण जापान के कई मुख्य हाईवे बंद करने पड़े, जिसके चलते डॉक्टर और सेना के जवानों सहित रेस्क्यू अभियान में जुटे लोग भी अलग-अलग स्थानों पर फंस गए. इन सड़कों पर बड़ी-बड़ी दरारें देखी गईं.

    100 घरों तक फैली आग, सैकड़ों इमारतें ढहीं

    सरकारी न्यूज चैनल NHK की ओर से जानकारी दी गई है कि सोमवार को आए 7.6 तीव्रता वाले भूकंप की वजह से वजीमा शहर में लगी आग जो कि 100 घरों और बिल्डिंग्स में फैल गई थी, उसे बुझाने में दमकलकर्मी जुटे रहे. यहां के निवासियों को जापान के समुद्र तट पर लगभग पूरी लंबाई में सुनामी की संभावना को लेकर सतर्क रहने को कहा गया था, हालांकि बड़ी सुनामी की चेतावनी को वापस ले लिया गया था.

    सरकारी चैनल NHK ने बताया कि मंगलवार की सुबह तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. अभी तक, भूकंप के बाद वजीमा में सबसे ऊंची सुनामी 1.2 मीटर या 4 फीट की रिकॉर्ड की गई है. टोक्यो के उत्तर-पश्चिम में करीब 315 किलोमीटर (195 मील) क्षेत्र के बड़े हिस्से के निवासियों से तट से दूर ऊंची जगहों पर चले जाने और चेतावनी हटने तक वहीं रहने के लिए कहा गया है.

    नोटो प्रायद्वीप पर सबसे ज्यादा असर

    बता दें कि जापान में आए भूकंप ने सबसे ज्यादा दूर-दराज में स्थित नोटो प्रायद्वीप को प्रभावित किया है. इस जगह पर जापानी सेना के हजारों जवान तैनात किए गए हैं. जापान के परिवहन मंत्रालय के मुताबिक चार एक्सप्रेसवे, दो हाई-स्पीड ट्रेन, 34 लोकल ट्रेन लाइन और 16 समुद्री यातायात को रोक दिया गया है. जापान के मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में भूकंप के और अधिक शक्तिशाली झटके आ सकते हैं.

    अंधेरे में डूबे 33,000 घर

    भूकंप की वजह से कुछ ट्रेन सेवाओं को भी कैंसिल कर दिया गया है, सुरक्षा कारणों से पावर प्लांट्स को बंद कर दिया गया, सड़कें उखड़ने की वजह से एक एयरपोर्ट रनवे को भी बंद कर दिया गया है. मोबाइल फोन सर्विसेज पर भी असर पड़ा है. होकुरिकु इलेक्ट्रिक के मुताबिक, मंगलवार सुबह तक लगभग 33,000 घरों में बिजली नहीं थी. भूकंप ने क्षेत्र के कई पावर प्लांट्स को प्रभावित किया. जापान इलेक्ट्रिक पावर एक्सचेंज की वेबसाइट के अनुसार, होकुरिकु इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के नानाओ ओह्टा पावर प्लांट की कोयला आधारित इकाइयां भूकंप के कारण बंद हो गईं, जिससे लगभग 1.2 गीगावाट क्षमता का नुकसान हुआ.

    रूस और साउथ कोरिया में भी अलर्ट

    जापानी प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा ने रेस्क्यू टीमों को भूकंप प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने का आदेश दिया है. जापान में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद रूस, दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया में भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. रूस के सखालिन द्वीप के पश्चिमी तट और मुख्य भूमि प्रिमोर्स्क और खाबरोवस्क क्षेत्र सुनामी का खतरा है.

    मदद के लिए आगे आया अमेरिका

    जापान में भूकंप से आई इस भीषण तबाही के बाद अमेरिका ने मदद की इच्छा जाहिर की है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि जापान की किसी भी तरह से मदद के लिए अमेरिका तैयार है. उन्होंने कहा कि निकट सहयोगियों के रूप में संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान दोस्ती का गहरा बंधन साझा करते हैं, जो हमारे लोगों को एकजुट करता है. इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं जापानी लोगों के साथ हैं.

    जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने सोमवार देर रात रिपोर्टर्स से कहा कि वो मंगलवार को एक इमरजेंसी डिजास्टर कंट्रोल टास्कफोर्स की बैठक बुलाएंगे. जापान के न्यूक्लियर रेगुलेशन अथॉरिटी ने एक बयान में कहा कि क्षेत्र में परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में कोई असामान्यता नहीं पाई गई है.

    इसे भी पढ़ें: झारखंड बीजेपी के पूर्व संगठन मंत्री और वरिष्ठ प्रचारक हृदयनाथ सिंह का निधन

     

    13 dead 13 की मौत 38 flights cancelled 38 फ्लाइट कैंसिल City News Current News Daily News Earthquake devastation hundreds of buildings collapsed in the dark 33 thousand houses submerged Japan Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News अंधेरे में डूबे 33 हजार घर आज की खबर करंट न्यूज जापान जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन भूकंप से तबाही मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सैकड़ों इमारतें ढहीं स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहेमंत सोरेन पत्नी कल्पना को बना सकते हैं CM…!
    Next Article महाधिवक्ता पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, कई मुद्दों पर चल रही वार्ता

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, भाजयुमो ने छेड़ा प्रदेशव्यापी आंदोलन

    July 15, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.