Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना को बना सकते हैं CM…!
    झारखंड

    हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना को बना सकते हैं CM…!

    Team JoharBy Team JoharJanuary 2, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : कड़कड़ाती ठंड में नए साल का आगाज सियासी सरगर्मी के साथ हुआ है. साल का पहला सप्ताह बड़ी राजनीतिक गतिविधियों से भरा होने जा रहा है. दरअसल, राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी झामुमो के गाँडेय विधायक डॉ. सरफराज अहमद के अचानक इस्तीफा देने से सूबे की सियासत में उफान आ गया है. स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है. इसको लेकर झारखंड विधानसभा सचिवालय की ओर से गांडेय विधानसभा सीट रिक्त होने से संबंधित अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी गई है. इस्तीफे के बाद से राज्य में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है.

    ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि ईडी की अगली कार्रवाई पर अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सामने कोई विषम परिस्थिति पैदा होती है, तो वह अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को सत्ता सौंप सकते हैं. इसके बाद कल्पना सोरेन को आदिवासी, अल्पसंख्यक बहुल अनारक्षित सीट गांडेय से चुनाव मैदान में उतार सकते हैं. इसको लेकर सत्ता पक्ष ने अपनी रणनीति का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कयास यही है कि हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ओडिशा की रहने वाली हैं, ऐसे में उन्हें अनारक्षित सीट से ही लड़ाया जा सकता है. गांडेय अनारक्षित सीट है. अल्पसंख्यक और आदिवासी बहुल होने के कारण गठबंधन के लिए गांडेय एक सुरक्षित सीट के तौर पर देखा जा रहा है.

    झामुमो सरकार में सहयोगी दल कांग्रेस पार्टी और राजद को भी विश्वास में लिया जा रहा है. वैसे सूबे में पांच जनवरी तक बड़े सियासी बदलाव के कयास लगाए जा रहे हैं. इस्तीफा देने के कारणों पर पूछे जाने पर डॉ. सरफराज अहमद ने कहा कि इस्तीफा उनका व्यक्तिगत फैसला है. यह कदम उन्होंने गठबंधन सरकार और इसके नेतृत्व को मजबूत करने के लिए उठाया है. वह झामुमो की मजबूती के लिए पूरी शिद्दत से काम करते रहेंगे. पार्टी से नाराजगी का प्रश्न ही नहीं है. डॉ. सरफराज अहमद ने अपना इस्तीफा 31 दिसंबर को दिया. इसी दिन से गांडेय विस सीट को रिक्त होने की अधिसूचना विस सचिवालय ने जारी की है.

    Chief Minister Gandhi Gandhi MLA Hemant Soren Jharkhand news johar live news Kalpana Soren Politics ranchi Sarfaraz Ahmed कल्पना सोरेन गाँडेय गाँडेय विधायक जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड न्यूज मुख्यमंत्री रांची राजनीति सरफराज अहमद सियासत हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड बीजेपी के पूर्व संगठन मंत्री और वरिष्ठ प्रचारक हृदयनाथ सिंह का निधन
    Next Article जापान में भूकंप से तबाही : अबतक 13 की मौत, सैकड़ों इमारतें ढहीं, अंधेरे में डूबे 33 हजार घर, 38 फ्लाइट कैंसिल

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    Latest Posts

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.