Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»डीवीसी बोकारो थर्मल प्रबंधन चोर दरवाजे से कोनार नदी में बहा रहा छाई : सरयू राय
    झारखंड

    डीवीसी बोकारो थर्मल प्रबंधन चोर दरवाजे से कोनार नदी में बहा रहा छाई : सरयू राय

    Team JoharBy Team JoharOctober 14, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : डीवीसी बोकारो थर्मल प्रबंधन पर दामोदर बचाओ आंदोलन के केंद्रीय अध्यक्ष सरयू राय ने झारखंड राज्य प्रदूण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र लिखकर चोर दरवाजे से कोनार नदी में छाई बहाने का आरोप लगाया है. उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है. बताया कि नदी में छाई बहाने का वीडियो क्लिप भी भेजा है. लिखे पत्र की प्रतिलिपि मुख्य सचिव झारखंड, अपर मुख्य सचिव जल, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन तथा बोकारो उपायुक्त को भी भेजी है.

    सरयू राय ने पत्र में लिखा है कि अनेक वर्षों के हमारे प्रयास से दामोदर नदी स्वच्छ हुआ है. बोकारो थर्मल प्रबंधन ने अपनी पुरानी हरकत फिर से शुरू कर दिया है. प्रबंधन कोनार और दामोदर में छाई और राख चोर दरवाज़ा से सीधे बहा रहा है. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए बोकारो थर्मल प्रबंधन पर कार्रवाई करने की मांग की है, साथ ही अविलंब छाई और राख कोनार के माध्यम से दामोदर नदी में प्रवाहित करने से रोकने की भी मांग की है. उन्होंने इस बारे में उपायुक्त जो ज़िला पर्यावरण समिति के अध्यक्ष होते हैं, उनसे कार्रवाई करने का विधि सम्मत निर्देश देने की भी मांग की है. लिखा है कि उम्मीद है जल प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम के तहत एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत उपर्युक्त विषय में आप शीघ्र अपने अधिकारों का प्रयोग करेंगे और अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे.

    दामोदर बचाओ आंदोलन के बोकारो जिला सह संयोजक श्रवण सिंह ने मामले को लेकर पूरी जानकारी आंदोलन के केंद्रीय अध्यक्ष सरयू राय को देते हुए कहा कि डीवीसी प्रबंधन कोनार नदी में छाई बहाकर एक ओर जहां मानव जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है. वहीं दूसरी ओर नदी प्रदूषण नियंत्रण को लेकर बनाये गये पर्यावरण मानकों की भी अनदेखी कर रहा है. डीवीसी पावर प्लांट से लेकर प्लांट के बाहर बीकेबी कंपनी के साइट स्थल से होकर कोनार नदी के किनारे तक अंडरग्राउंड हयूम पाईप द्वारा चोर दरवाजा बनाया गया है, और प्रबंधन उसी चोर दरवाजे से छाई नदी में बहाने का काम कर रहा है. जबकि डीवीसी ने कोनार नदी में छाई के प्रवाह को रोकने को लेकर दो ऐश पौंड का निर्माण नूरीनगर के समीप कर रखा है. बावजूद कोनार नदी में छाई का बहाव जारी है.

    डीवीसी के डीजीएम बीजी होलकर  ने मामले में कहा कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि डीवीसी पावर प्लांट से कोनार नदी में छाई बहाया जा रहा है. कहा कि दो-तीन पूर्व पावर प्लांट स्थित स्टोर के समीप फायर का पाईप लाईन फटा था. पाईप फटने के कारण जो पानी होगा वहीं कोनार नदी में बह गया होगा. कहा कि फिर भी वे मामले की जांच करेंगे.

    इसे भी पढ़ें: गर्म राख से झुलसी बच्ची की मौत, कोयला चुनने गई महिला समेत 5 लोग आये थे चपेट में

    #Jharkhand News Bokaro City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बोकारो मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगर्म राख से झुलसी बच्ची की मौत, कोयला चुनने गई महिला समेत 5 लोग आये थे चपेट में
    Next Article धरमपुर मोड़ से पाकुड़ तक NH-333 A का निर्माण जल्द, मिलेगी जाम से निजात

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

    October 20, 2026
    क्राइम

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    Latest Posts

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

    October 20, 2026

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.