Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सोनारी एयरपोर्ट पर पायलट प्रशिक्षण के दौरान नहीं खुला हवाई जहाज का अगला पहिया, पायलट और प्रशिक्षु बाल-बाल बचे
    झारखंड

    सोनारी एयरपोर्ट पर पायलट प्रशिक्षण के दौरान नहीं खुला हवाई जहाज का अगला पहिया, पायलट और प्रशिक्षु बाल-बाल बचे

    Team JoharBy Team JoharMarch 16, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में स्थित सोनारी एयरपोर्ट पर पायलट प्रशिक्षण के दौरान लैंडिंग करते हुए हवाई जहाज का अगला चक्का नहीं खुला। इस कारण विमान रनवे पर घिसटते हुए आगे बढ़ गया। बताया जा रहा है कि पायलट प्रशिक्षण केंद्र, अलकेमिस्ट एविएशन का यह प्रशिक्षु विमान छह सीटर डबल इंजन वाला पाइपर सेसना था। इस दुर्घटना में पायलट कैप्टन शैलेश प्रजापति व प्रशिक्षु सत्यजीत बाल-बाल बच गए। उन्हें हल्की चोटें आई हैं।

    सोनारी एयरपोर्ट पर अलकेमिस्ट युवाओं को पायलट का प्रशिक्षण देती है। बुधवार दोपहर कैप्टन शैलेश एक प्रशिक्षु पायलट को लेकर उड़ान भरी थी लेकिन लैडिंग के समय यह हादसा हो गया। घटना के समय विमान की गति 120 KM प्रति घंटा थी। घटना की सूचना मिलते ही सोनारी एयरपोर्ट और सुरक्षा के अधिकारी दमकल और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। विमान में आग नहीं लगी। घटना के बाद विमान के कैप्टन व प्रशिक्षु को सुरक्षित बाहर निकाल कर तुरंत टाटा मेन हास्पिटल ( TMH) ले जाया गया, जहां दोनों फिलहाल डाक्टरों की निगरानी में है। दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए डीजीसीए की टीम जल्द ही सोनारी एयरपोर्ट पर आने वाली है।

    ओडिशा के ढ़ेकेनाल में आठ जून 2020 को ऐसे ही एक दुर्घटना हुई थी। विमान लैडिंग के दौरान प्रशिक्षु विमान का इंजन बंद हो गया। जिसमें जमशेदपुर निवासी संजीव कुमार झा व तमिलनाडु निवासी अनीस फातिमा की मौत हो गई थी। विमान सरकारी उड्डयन प्रशिक्षण संस्थान (जीएटीआई) का था। घटना के बाद दोनों को ओडिशा स्थित कामाख्या नगर अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया था। संजीव सीतारामडेरा में रहते थे और उनकी ससुराल बर्मामाइंस में थी। वह ओडिशा सरकार के गति फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में बतौर प्रशिक्षक अपनी सेवा दे रहे थे। संजीव मूल रूप से बिहार के बांका जिलातंर्गत राजपुर गांव के रहने वाले थे।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपंजाब में मिली करारी हार के बाद सिद्धू ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
    Next Article 10 लाख के ईनामी उग्रवादी भिखन गंझू गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026
    Latest Posts

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया में भूचाल: मनन मिश्रा पर 150 करोड़ ट्रांसफर, वसूली और भाई-भतीजावाद के गंभीर आरोप

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.