Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»विधानसभा में बहस के दौरान इरफान अंसारी ने अनंत प्रताप देव पर साधा व्यंग्य, कहा- आपके क्षेत्र में किसान कम, नेता ज्यादा
    झारखंड

    विधानसभा में बहस के दौरान इरफान अंसारी ने अनंत प्रताप देव पर साधा व्यंग्य, कहा- आपके क्षेत्र में किसान कम, नेता ज्यादा

    Team JoharBy Team JoharMarch 18, 2026Updated:March 18, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    इरफान अंसारी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : बजट सत्र के अंतिम दिन झारखंड विधानसभा में किसानों और धान खरीद से जुड़े मुद्दों पर गहमागहमी रही। अनंत प्रताप देव ने गढ़वा क्षेत्र में धान खरीद के हालात पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अभी तक किसानों से धान की खरीद 50 प्रतिशत भी नहीं हो पाई है। उन्होंने यह भी बताया कि धान खरीद के लिए बायोमेट्रिक में अंगूठा लेने की व्यवस्था नहीं की गई।

    मंत्री इरफान अंसारी का जवाब और तंज

    मंत्री इरफान अंसारी ने जवाब में कहा कि गढ़वा में सबसे अधिक धान की खरीदारी हुई है। दो लाख क्विंटल के लक्ष्य के मुकाबले 2.5 लाख क्विंटल धान खरीदा गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि धान का शत-प्रतिशत भुगतान किया जाएगा। इसी दौरान उन्होंने हल्के तंज के साथ कहा, “आपके क्षेत्र में किसान कम और नेता ज्यादा हैं।” उन्होंने बताया कि अब तक पूरे राज्य में 60 लाख क्विंटल के लक्ष्य के मुकाबले लगभग 80 प्रतिशत धान की खरीद हो चुकी है।

    नए विधायकों को ट्रेनिंग की जरूरत

    इरफान अंसारी ने सुझाव दिया कि नए सदस्यों को विशेष ट्रेनिंग दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नए विधायक अक्सर यह नहीं जानते कि कब और कहां बोलना है। कई सदस्य बिना वजह खड़े हो जाते हैं, जिससे सदन में व्यवधान पैदा होता है।

    पीडीएस दुकानदारों का कमीशन और सुधार

    अमित यादव के सवाल पर मंत्री ने बताया कि पीडीएस दुकानदारों को प्रति किलो डेढ़ रुपये का कमीशन मिलता है। वहीं चीनी, नमक, केरोसिन तेल, चना दाल, धोती और साड़ी पर एक रुपये का कमीशन मिलता है। उन्होंने कहा कि बटखरा का सत्यापन हर दो साल में होता है और अब इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन लगाने की योजना है।

    मुआवजा भुगतान पर उठे सवाल और जांच

    मथुरा महतो ने ओरमांझी में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत रैयत को दरकिनार कर दूसरे को चार करोड़ रुपये मुआवजा देने का मामला उठाया। इस पर मंत्री दीपक बिरूआ ने कहा कि एक नोटिस से रैयत का दावा खारिज नहीं किया जा सकता। उन्होंने आश्वस्त किया कि डीसी से वंशावली की सत्यता की दोबारा जांच कराई जाएगी और गलत भुगतान पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : सभी जिलों में शुरू होगी टेली ICU सेवा, झारखंड में स्वास्थ्य सुविधा और सुदृढ़

    Agriculture Reforms Anant Pratap Dev Assembly Discussion Bharatmala Project Budget Session 2026 compensation payment Electronic Weighing Machine Farmer Issues Garhwa Rice Procurement Irfan Ansari Jharkhand Assembly Jharkhand news Legislative Debate MLA Training PDS shopkeepers
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में हर जिले में जल्द शुरू होगी टेली ICU सेवा, मरीजों को अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर
    Next Article MGM अस्पताल को स्वास्थ्य आयुक्त का अल्टीमेटम, 31 मार्च तक चालू करें ऑक्सीजन प्लांट

    Related Posts

    क्राइम

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026
    Latest Posts

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.