Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दुमका लोकसभा सीट : गुरुजी के ‘दुर्ग’ में JMM-BJP के बीच घमासान, प्रत्याशियों की होगी अग्निपरीक्षा
    झारखंड

    दुमका लोकसभा सीट : गुरुजी के ‘दुर्ग’ में JMM-BJP के बीच घमासान, प्रत्याशियों की होगी अग्निपरीक्षा

    Team JoharBy Team JoharMay 13, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    राजीव झा

    जामताड़ा : दुमका लोकसभा संथाल ही नहीं, बल्कि उप राजधानी होने के नाते पूरे झारखंड के लिए अहम सीटों में से एक है. भाजपा और झामुमो के बीच आमने-सामने की टक्कर होती दिखाई दे रही है. जमीनी स्तर पर अपना-अपना मत जुगाड़ करने की बात सभी दल के नेता कर रहे हैं, पर हकीकत यह है कि आम समाज में लोकसभा चुनाव को लेकर जो उत्साह, जो चर्चाएं, जो उमंग पहले दिखाई देती थी वह अभी नहीं के बराबर दिख रही है. सोशल मीडिया रुझान, सामाजिक रुझान दोनों ही पर्टियों के ऊपरी गतिविधियों पर ही केंद्रित है. सभी एक दूसरे से मन की बात जानने को उत्सुक दिखाई दे रहे हैं.

    अब बात प्रत्याशियों की करें तो जहां एक तरफ भाजपा में शामिल हुई दिशोम गुरू शिबू सोरेन की बड़ी पुत्रवधू सीता सोरेन प्रत्याशी के रूप में सामने खड़ी हैं, वहीं दूसरी तरफ शिबू सोरेन के समर्थन से प्रत्याशी के रूप में नलीन सोरेन को खड़ा किया गया है. आलम यह है कि इन दोनों ही प्रत्याशियों के साथ पार्टी तो अलग-अलग है पर ब्रांड नेम एक ही है. दुमका लोकसभा से सात बार सांसद रह चुके शिबू सोरेन का यह गढ़ माना जाता है और इसमें कोई शक नहीं कि झारखंड मुक्ति मोर्चा इस सीट पर अपनी प्रबल दावेदारी रखती है.

    बात करें सीता सोरेन की तो एक ओर जहां भाजपा जैसी बड़ी पार्टी का बैनर, पीछे मोदी का नाम और सामने विरासत में मिली दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम. ऐसे में इनकी प्रबल दावेदारी को भी बहुत ही गंभीरता से लेने की जरूरत है. एक प्रत्याशी को शिबू सोरेन का समर्थन प्राप्त है, तो दूसरे के नाम के साथ उनका नाम जुड़ा हुआ है. आम जनता में थोड़ी बहुत कन्फ्यूजन तो जरूर है, क्योंकि जिसकी भी तरफ देखते हैं वहां गुरु जी की छाप दिखाई देती है. दुमका लोक सभा सीट पर गुरुजी का नाम यदि जीत हार के लिए फैक्टर है तो अलग-अलग रूप में दोनों ही प्रत्याशी के साथ जुड़ा हुआ है. ऐसे में इस सीट पर आम जनता का निर्णय बड़ा ही दिलचस्प और देखने लायक होगा. अभी तो नामांकन की प्रक्रिया ही चल रही है. इसके बाद ताबड़तोड़ प्रचार अभियान चलेगा. अपने मत का प्रयोग करने को लेकर विचार करने के लिए लोगों के पास अभी पर्याप्त समय है. दुमका लोकसभा के मतदाताओं को मतदान के बाद परिणाम जानने के लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News Jamtara jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी : पारंपरिक पोशाक में मतदानकर्मी, दीवारों पर सोहराई एवं पारंपरिक नृत्य की पेंटिंग
    Next Article मोटिवेशनल स्पीकर सुशील अग्रवाल ने स्टूडेंट्स को किया मोटिवेट, करियर को लेकर दी जानकारी

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    झारखंड

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.