Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कोरोना की वजह से देवघर में श्रावणी मेला और कांवर यात्रा को मंजूरी नहीं, फिर भी लगेगी एक हजार पुलिसवालों की ड्यूटी
    झारखंड

    कोरोना की वजह से देवघर में श्रावणी मेला और कांवर यात्रा को मंजूरी नहीं, फिर भी लगेगी एक हजार पुलिसवालों की ड्यूटी

    Team JoharBy Team JoharJuly 16, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः सावन महीनें में सुल्तानगंज से देवघर के बीच की कांवर यात्रा और श्रावणी मेला का आयोजन लगातार दूसरे साल नहीं हो पाएगा. पिछले साल भी कोरोना संबंधी प्रतिबंधों के कारण कांवर यात्रा और श्रावणी मेला का आयोजन नहीं हो पाया था. कोरोना गाइडलाइंस के तहत इस बार भी राज्य सरकार मंदिरों में आमलोगों की पूजा अर्चना और मेला पर रोक लगाये हुए है. ऐसे में श्रावणी मेले का आयोजन नहीं होगा. इसके बावजूद लगभग 1000 पुलिस के जवान मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए तैनात किए जाएंगे, इसके लिए पूरी रणनीति तैयार की जा चुकी है.

    एक हजार जवान तैनात होंगे

    देवघर के विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले का आयोजन इस साल नहीं होगा राज्य पुलिस के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है. हलाकि पुलिस अलर्ट है. झारखंड के देवघर से बासुकीनाथ तक बाहर के राज्य के लोग कांवर लेकर न आएं इसके लिए सुरक्षा के इंतजाम भी किए जाएंगे. देवघर स्थित बाबा मंदिर, दुमका के बासुकीनाथ में मंदिर परिसर के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे. वहीं बिहार की सीमाओं पर चेकनाके भी स्थापित किए जाएंगे. देवघर में बाबा मंदिर तक प्रतिबंधों के बावजूद सावन की सोमवारी समेत अन्य दिनों में भीड़ उमड़ आती है. बीते साल भी प्रतिबंधों के बावजूद लोगों की भीड़ देवघर में जमा हो गई थी, ऐसे में राज्य पुलिस मुख्यालय के स्तर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और कोरोना प्रोटॉकाल के सख्ती से पालन का फैसला लिया गया है. राज्य पुलिस मुख्यालय के द्वारा तकरीबन एक हजार जवानों की तैनाती देवघर जिले में विधि व्यवस्था के लिए की जाएगी. राज्य पुलिस मुख्यालय के द्वारा शुक्रवार या शनिवार को प्रतिनियुक्ति आदेश जारी कर दिया जाएगा.

    सीमाओं पर होगी जांच
    पुलिस मुख्यालय के अनुसार सावन को लेकर बिहार से आने वाले वाहनों पर खास नजर होगी. बिहार की सीमाओं पर चेकनाके बनाए गए हैं. वहां तैनाती कर वाहनों की जांच होगी. मंदिर परिसर के आसपास भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. कांवर यात्रा और मेले के आयोजन को लेकर सरकारी आदेश यथावत जारी है. आगे जो भी गाइडलाइंस आएंगी, उसके अनुसार कार्रवाई होगी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleव्यवसायी संजय डालमिया को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ी राहत, कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
    Next Article साहिबगंज में गंगा नदी में लगातार कटाव के कारण, गंगा की आगोश में समा गया सरकारी स्कूल का भवन

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    आदिवासी

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जीजा, साला, ससुर और सिंडिकेट… JSSC-CGL पेपर लीक में निकला अनोखा कनेक्शन, आरोपी सफल अभ्यर्थी दीपक ने चयन के बाद दिए 19 लाख

    October 6, 2026
    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन को मिला दुर्गा पूजा का न्योता, बोले- विसर्जन में रखें पर्यावरण का खास खयाल

    October 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.