Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»साहिबगंज में गंगा नदी में लगातार कटाव के कारण, गंगा की आगोश में समा गया सरकारी स्कूल का भवन
    झारखंड

    साहिबगंज में गंगा नदी में लगातार कटाव के कारण, गंगा की आगोश में समा गया सरकारी स्कूल का भवन

    Team JoharBy Team JoharJuly 16, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज: गंगा नदी में लगातार हो रहे कटाव के कारण उधवा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विधालय के भवन का आधा हिस्सा गंगा नदी में समा गया है. स्कूल भवन के नदी में गिरने के कारण ग्रामीणों में दहशत है. नदी में कटाव को देखते हुए इसके किनारे रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं.

    कटाव की प्रशासन को दी गई थी सूचनाउत्क्रमित मध्य विधालय के भवन का आधा हिस्सा गंगा नदी में समा जाने के बाद प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. बीपीओ अटल बिहारी भगत के मुताबिक इस संबंध में जिला प्रशासन को पहले ही सूचना दी गई थी. लेकिन सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई और विद्यालय का आधा भवन नदी में समा गया. उन्होंने बताया कि जरूरी सामान समेत कई दस्तावेजों को हटाने का आदेश दिया गया था. बीपीओ के अनुसार जांच के बाद ही नुकसान का आंकलन किया जा सकेगा.

    ग्रामीणों में भयस्थानीय लोगों के मुताबिक जलस्तर बढ़ने के साथ ही गंगा नदी में कटाव शुरू हो गया है. स्कूल के गंगा नदी में समाने के साथ ही कई ऐसे घर हैं जो कटाव के दायरे में हैं. ऐसे में सभी लोग डरे सहमे हैं और जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं.जिला प्रशासन की तैयारी पूरीइधर बाढ़ की स्थिति को लेकर जिला प्रशासन भी तैयारी में जुटा है. उपायुक्त के मुताबिक गंगा के जलस्तर पर बराबर नजर रखी जा रही है. प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए ऊंचे स्थानों पर शिविर लगाया जा रहा है. बाढ़ से संबंधित सभी जरूरी सामानों की खरीद कर ली गई है. जानवरों का चारा उपलब्ध कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया को भी पूरा किया जा चुका है. डीसी के अनुसार जिला प्रशासन बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना की वजह से देवघर में श्रावणी मेला और कांवर यात्रा को मंजूरी नहीं, फिर भी लगेगी एक हजार पुलिसवालों की ड्यूटी
    Next Article सीसीएलकर्मी हसत राम हत्याकांड का पर्दाफाश, प्रेमी को चार लाख रुपये का प्रलोभन देकर पत्नी ने ही कराई थी हत्या

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026
    Latest Posts

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया में भूचाल: मनन मिश्रा पर 150 करोड़ ट्रांसफर, वसूली और भाई-भतीजावाद के गंभीर आरोप

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.