Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चौथे चरण के चार संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में पुरुषों से अधिक महिलाओं ने डाले वोट, मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर
    झारखंड

    चौथे चरण के चार संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में पुरुषों से अधिक महिलाओं ने डाले वोट, मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर

    Team JoharBy Team JoharMay 18, 2024Updated:May 18, 2024No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि पांचवें चरण के मतदान के लिए मतदानकर्मियों की रवानगी शुरू हो गयी है. रविवार तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. पांचवें चरण में चतरा, हजारीबाग और कोडरमा में 20 मई को मतदान होना है. उन्होंने बताया कि लातेहार और चतरा के लिए हेलीड्रॉपिंग के माध्यम से 148 मतदानकर्मियों और सेक्टर ऑफिसर को मतदान केंद्र तक भेजा गया है. शनिवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने ये बातें कही. उन्होंने बताया कि चौथे चरण के चुनाव में मतदान करने में महिलाएं पुरुषों पर भारी पड़ी हैं.

    सरायकेला में पुरुषों का मतदान प्रतिशत अधिक

    चौथे चरण में सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में मतदान हुआ है. सिंहभूम में कुल 10,03,482 वोट पड़े हैं, जो कुल मतदाताओं का 69.32 प्रतिशत है. इसमें महिलाओं ने 69.93 प्रतिशत के हिसाब से 5,14,639 वोट डाले हैं. जबकि पुरुषों ने 68.69 प्रतिशत के हिसाब से 4,88,836 वोट डाला है. इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के 6 में से सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र सरायकेला में महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों का मतदान प्रतिशत अधिक रहा है. खूंटी में कुल 9,27,422 वोट पड़े हैं, जो कुल मतदाताओं का 69.93 प्रतिशत है. इसमें महिलाओं ने 70.50 प्रतिशत के हिसाब से 4,76,292 वोट डाले हैं. जबकि पुरुषों ने 69.35 प्रतिशत के हिसाब से 4,51,127 वोट डाला है. इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के 6 में से सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र तमाड़ में महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों का मतदान प्रतिशत अधिक रहा है.

    लोहरदगा में कुल 9,57,690 वोट पड़े हैं, जो कुल मतदाताओं का 66.45 प्रतिशत है. इसमें महिलाओं ने 68.63 प्रतिशत के हिसाब से 4,99,182 वोट डाले हैं. जबकि पुरुषों ने 64.22 प्रतिशत के हिसाब से 4,58,507 वोट डाला है. इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सभी 5 विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से अधिक रहा है. पलामू में कुल 13,74,358 वोट पड़े हैं, जो कुल मतदाताओं का 61.27 प्रतिशत है. इसमें महिलाओं ने 64.51 प्रतिशत के हिसाब से 6,96,787 वोट डाले हैं. जबकि पुरुषों ने 64.10 प्रतिशत के हिसाब से 6,77,570 वोट डाला है. इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के 6 में से सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र डालटनगंज में महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों का मतदान प्रतिशत अधिक रहा है.

    जनजागरूकता के किए जा रहे उपाय

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग का फोकस मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर है. इसे लेकर जनजागरूकता के साथ तमाम उपाय किये जा रहे हैं. इसके लिए माइकिंग से मतदाताओं को जागरूक करने और मतदाताओं को मतदान केंद्र तक ले जाने के लिए मोबलाइजेशन पर जोर रहेगा. उन्होंने कहा कि मतदान करने में लोगों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़े, इसके लिए मतदान की गति बढ़ाने के उपाय किये गये हैं. उसके तहत एक बार में तीन मतदाताओं को मतदान केंद्र के भीतर जाकर मतदान की सुविधा दी जा रही है. जिस बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता हैं, वहां एक अतिरिक्त मतदानकर्मी को लगाया जा रहा है, ताकि कतार लंबी नहीं हो, मतदान की गति बढ़े और लोगों को इंतजार नहीं करना पड़े. वहीं रिजर्व में रखे गए मतदानकर्मियों को भी जरूरत के अनुसार मतदान केंद्रों पर लगाया जाएगा.

    उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि मतदान के लिए जाते वक्त अपने साथ मतदाता सूची का सीरियल नंबर नोट कर जरूर लेकर जाएं. इससे मतदाता सूची से मतदाता का सीरियल नंबर का मिलान करने में बेवजह समय जाया नहीं होगा. अगर वोटर इनफार्मेशन स्लिप मतदाता तक नहीं पहुंचा हो, तो वे वोटर हेल्पलाइन ऐप से भी अपना सीरियल नंबर नोट कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अवैध सामग्री और नकदी के रूप में अब तक 1 अरब, 19 करोड़, 50 लाख की जब्ती की गयी है.

    बढ़ाने पर जोर मतदान महिलाएं वोट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअवैध कोयले का परिवहन करते 6 वाहन जब्त, कतरास थाने में प्राथमिकी दर्ज
    Next Article लोकसभा निर्वाचन-2024 : रामगढ़ के मतदाताओं से जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की अपील, भयमुक्त होकर करें मतदान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.