Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»नशेड़ी बेटे ने माता-पिता को रॉड और डंडे से पीटकर किया अधमरा… जानें क्यों
    ट्रेंडिंग

    नशेड़ी बेटे ने माता-पिता को रॉड और डंडे से पीटकर किया अधमरा… जानें क्यों

    Team JoharBy Team JoharJune 11, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बेटे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के आमगोला माई स्थान मोहल्ले में एक नशेड़ी बेटे ने अपने बुजुर्ग माता-पिता को बेरहमी से पीटा। मंगलवार शाम हुई इस घटना में बेटे ने कार खरीदने के लिए 5 लाख रुपये न देने पर अपने माता-पिता को रॉड और डंडे से करीब दो घंटे तक पीटा, जिससे दोनों बेतरह जख्मी हो गए।

    अस्पताल में भर्ती

    70 वर्षीय विजय कुमार साह और उनकी 65 वर्षीय पत्नी मंजुला देवी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता के सिर पर 17 और मां के सिर पर 32 टांके लगे हैं। मंजुला देवी की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें होश नहीं आया है।

    पुलिस ने बचाया

    विजय साह ने पुलिस को बताया कि उनका छोटा बेटा मनीष कुमार (40) नशे का आदी है और चार दिन से कार खरीदने के लिए रुपये मांग रहा था। मंगलवार शाम जब विजय घर लौटे तो मनीष ने उन्हें दरवाजे के अंदर खींच लिया और गेट बंद कर दिया। घर में उनकी पत्नी पहले से ही खून से लथपथ बेहोश पड़ी थी। इसके बाद मनीष ने विजय पर भी हमला कर दिया। विजय ने किसी तरह डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें बचाया।

    मनीष की तलाश जारी

    पुलिस के पहुंचने से पहले मनीष फरार हो गया। मिठनपुरा थानेदार जनमेजय कुमार ने मीडिया को बताया कि मामले में FIR दर्ज की जा रही है। विजय ने पुलिस को यह भी बताया कि मनीष पहले भी चार बार उन पर हमला कर चुका है। पिछली बार छठ पूजा के दौरान भी मारपीट की थी, लेकिन पुलिस ने उसे समझाकर छोड़ दिया था। पुलिस अब मनीष की तलाश में जुट गई है।

    Also Read : खुले नाले में गिरने से युवक की मौ’त, शिनाख्त में जुटी पुलिस

    Aamgola Mai Sthan Addicted Son Beaten with Rod Beaten with Stick Bihar news domestic violence Elder Abuse Elderly Parents Family Dispute Mithanpura police station muzaffarpur police case shocking incident social crime Violence for Car आमगोला माई स्थान कार के लिए हिंसा घरेलू हिंसा डंडे से पिटाई दिल दहलाने वाली घटना नशेड़ी बेटा पारिवारिक विवाद पुलिस मामला बिहार खबर बुजुर्ग माता-पिता मिठनपुरा थाना मुजफ्फरपुर रॉड से पिटाई वृद्धों पर अत्याचार समाजिक अपराध
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखुले नाले में गिरने से युवक की मौ’त, शिनाख्त में जुटी पुलिस
    Next Article लालू यादव का 78वां जन्मदिन आज, राबड़ी आवास में कटेगा 78 पाउंड का केक

    Related Posts

    क्राइम

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026
    क्राइम

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तेलंगाना : हैदराबाद में डांडिया उत्सव के दौरान हादसा, लाइटिंग का ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, 15 घायल

    October 18, 2026
    बिहार

    बिहार : अनंत सिंह ने कराए नौ मर्डर?, जानिए क्या है 2004 का पूरा मामला

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेशी से पहले लंदन रवाना हुए ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रूपी सोरेन का दशकर्म आज, कल संस्कार भोज; नेमरा में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद

    October 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.