Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 May, 2026 ♦ 11:09 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»DPS रांची के राहुल कुमार बने JEE Advanced 2021 के झारखंड टापर
    झारखंड

    DPS रांची के राहुल कुमार बने JEE Advanced 2021 के झारखंड टापर

    Team JoharBy Team JoharOctober 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची :  जेईई एडवांस का रिजल्ट शुक्रवार को विजयदशमी के दिन जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में रांची के रहने वाले राहुल कुमार झारखंड स्टेट टापर रहे। राहुल ने परीक्षा में 248वां रैंक प्राप्त किया है। वे डीपीएस रांची के छात्र हैं। डीपीएस रांची के ही अंकित कुमार जैन 2019 में एवं दयाल कुमार 2020 में जेईई एडवांस के स्टेट टापर बने थे। विद्यालय के तीन विद्यार्थियों ने टाप 1000 में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। 60 अन्य छात्रों ने भी विभिन्न रैंक के साथ सफलता अर्जित की है।

    विद्यालय के प्राचार्य डा. राम सिंह ने अपने विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर कहा कि नए-नए रिकार्ड बनाना और उन्हें तोड़ना डीपीएस रांची की समृद्ध शैक्षणिक विरासत का हिस्सा रहा है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना भी की।

    जेईई एडवांस में भी न्यूटन ट्यूटोरियल्स का रहा शानदार रिजल्ट

    जेईई एडवांस 2021 की परीक्षा में न्यूटन ट्यूटोरियल्स प्रा. लि. के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। बच्चों का यह रिजल्ट यहां के शिक्षकों प्रणव कुमार, मनीष कुमार झा, पंकज कुमार, मदन मोहन झा, सलमान अली, इमरान अली एवं चंदन कुमार के उचित मार्गदर्शन में आया है। संस्थान के निर्देशक इमरान अली के अनुसार इस वर्ष न्यूटन ट्यूटोरियल्स प्रा. लि. के सभी कोर्स में भी शानदार रिजल्ट रहा है।

    आल इंडिया विभिन्न कैटेगरी रैंक में सफल छात्रों में टाप रैंक पाने वाले सफल छात्र

    संस्थान के अभिषेक कुमार को 254 रैंक, कुंदन कुमार को 46 रैंक (पीडब्यूडी), नैंसी दूंग को 839 रैंक, विकेक कुमार को 1353 रैंक, रवि कुमार साव को 5735 रैंक आदि छात्रों ने विभिन्न क्लासरूम पाठ्यक्रम के द्वारा सफलता पाई है। इमरान अली ने बताया कि यहां पर प्रत्येक छात्रों का शिक्षकों के साथ बहुत ही अच्छा संबंध है। इस वजह से छात्र बिना झिझक के शिक्षक से अपने छोटे से छोटे प्राब्लम को पूछकर उसका समाधान करते हैं। हम छात्रों को अपना स्टडी मैटेरियल भी देते हैं, जो उनकी सफलता में काफी सहायक होता है।

    Education news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद: बलियापुर की दो क्रिकेटरों का झारखंड स्टेट सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन
    Next Article पटना में बॉयफ्रेंड के साथ कमरे में पकड़ी गई महिला सिपाही, घरवालों ने की युवक की जमकर पिटाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026
    जामताड़ा

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026
    Latest Posts

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.