जरूरतमंदों और राहगीरों के बीच राशन का वितरण

Joharlive Team

रांची : विश्व हिंदू रक्षा संगठन झारखंड प्रदेश के रांची महानगर कार्यकारी अध्यक्ष सूरजभान सिंह सूरज ने बुधवार को राजधानी रांची के रातू रोड में राहगीरों और जरुतमंद लोगों के बीच कच्चा राशन और भोजन का वितरण किया। रांची महानगर कार्यकारी अध्यक्ष सूरजभान सिंह सूरज ने कहा लॉकडाउन में कोई भी भूखा नहीं रहे यही हमारा प्रयास है। सूरज और उनके टीम द्वारा लगातार जरुरतमंदों को अलग-अलग जगहों पर जा कर राशन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन तक गरीबों और जरूरतंदों के बीच राहत सेवा जारी रहेगा। मौके पर विकास सिंह, योगानंद कुमार, मानिक कुमार, रोशन सिंह, अविनाश गिरी, नवीन कुमार, अंकित चौधरी सहित अन्य मौजूद थे।