Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सर ! स्कूलों में शिक्षक नहीं, पहले सरप्लस शिक्षकों का आकलन हो फिर करें तबादला
    झारखंड

    सर ! स्कूलों में शिक्षक नहीं, पहले सरप्लस शिक्षकों का आकलन हो फिर करें तबादला

    Team JoharBy Team JoharNovember 2, 2023Updated:November 2, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची :  अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से मिला. उसने प्रारंभिक शिक्षकों की प्रोन्नति और सरप्लस टीचर ट्रांसफर की विसंगतियों पर बातचीत की. संघ के मुख्य वक्ता नसीम अहमद ने बताया कि मुख्य सचिव को प्रोन्नति के हालिया आदेश से उत्पन्न स्थिति को अवगत कराया गया. उनसे वर्ष 2021 के विभागीय आदेश, सर्वोच्च और उच्च न्यायालय के न्यायादेश के आलोक में सभी पदों की प्रोन्नति को निष्पादित करने और शिक्षा अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप ही सरप्लस शिक्षकों का आकलन कर स्थानांतरण करने की मांग की गई. वार्ता के क्रम में विभिन्न न्यायदेशों और पूर्व के निर्गत विभागीय आदेशों के प्रतिकूल प्रोन्नति की कार्रवाई संचालित करने के कार्य और इसके कुप्रभाव की ओर मुख्य सचिव का ध्यानाकृष्ट कराया गया. संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षकों की प्रोन्नति को न्यायानुकूल रीति से निष्पादित कराने की कार्रवाई की जाए.

    क्या है संघ का कहना

    संघ ने कहा कि विद्यालयों को शिक्षक विहीन कर, मध्य विद्यालयों को विषयवार शिक्षक विहीन कर, कक्षा 1 से 8 के लिए नियुक्त शिक्षकों को गलत तरीके से 1 से 5 की श्रेणी में रखकर सरप्लस शिक्षकों की सूची बनाकर स्थानांतरण की जा रही है. इस कार्रवाई को तत्काल स्थगित कर पूरी प्रक्रिया की समीक्षा कि‍ए जाने की बात भी मुख्य सचिव के समक्ष रखी गई. संघ ने बताया कि राज्य के लगभग 35 हजार वरीय शिक्षकों की वरीयता के अनुरूप ही अभी हाल ही में याचिका (संख्या – 4115) में उच्च न्यायालय द्वारा शिक्षकों की पद रिक्ति की तिथि से शिक्षकों को वैचारिक प्रोन्नति देने के पूर्व के विभागीय आदेश को सही ठहराया है. इसलिए इस न्यायादेश और 2021 के विभागीय आदेश की सीमा में शिक्षकों को अगले पदों पर प्रोन्नति दी जाये. प्रतिनिधिमंडल द्वारा रखी गई मांगों पर मुख्य सचिव ने नियम एवं न्यायादेशों के आलोक में विषय की समीक्षा करने का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में अनूप केसरी, राम मूर्ति ठाकुर, नसीम अहमद, दीपक कुमार दत्ता, संतोष कुमार, सलीम सहाय तिग्गा, माणिक प्रसादसिंह और डीके साहू शामिल थे.

    इसे भी पढ़ें : रांची में ट्रिपल आईटी के नये कैंपस का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, 15 को आ रहे हैं प्रधानमंत्री

    All Jharkhand Primary Teachers Association All Jharkhand Primary Teachers Association Ranchi Ranchi Latest News ranchi news ranchi today news Ranchi Update News Teachers Association met the Chief Secretary अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ आह्वान. जोहार लाइव जोहार लाइव मुख्य सचिव से मिला शिक्षक संघ रांची अपडेट न्यूज रांची टूडे न्यूज रांची न्यूज रांची लेटेस्ट न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBreaking News : धनबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बालू कारोबारी सुरेंद्र जिंदल के घर छापेमारी
    Next Article घर में लटका मिला साउथ एक्ट्रेस रंजुषा मेनन का शव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026
    क्राइम

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    Latest Posts

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.