Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में ट्रिपल आईटी के नये कैंपस का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, 15 को आ रहे हैं प्रधानमंत्री
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में ट्रिपल आईटी के नये कैंपस का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, 15 को आ रहे हैं प्रधानमंत्री

    Team JoharBy Team JoharNovember 2, 2023Updated:November 2, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : पीएम नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर को झारखंड दौरे पर आ रहे हैं. वह भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू जाएंगे. वहां से प्रधानमंत्री विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत करेंगे. वहीं, इसी मौके पर प्रधानमंत्री ट्रिपल आईटी के नए कैंपस का ऑनलाइन शिलान्यास भी करेंगे. इस संबंध में पीएमओ की ओर से ट्रिपल आईटी मैनेजमेंट को पत्र प्राप्त हुआ है. रांची के सांगा में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी) के नये कैंपस का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाएगा. बता दें कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के साथ ही झारखंड राज्य का स्थापना दिवस भी है.

    जानें कैसा होगा ट्रिपल आईटी का न्यू कैंपस

    योजना के तहत 55 एकड़ में लगभग 128 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे ट्रिपल आईटी के स्थायी परिसर में पहले फेज में शैक्षणिक भवन जी प्लस फाइव और प्रशासनिक भवन जी प्लस का निर्माण होगा. ये वास्तुकला पर आधारित अत्याधुनिक भवन होंगे. इनमें सभी आधुनिक सुविधाओं और नवीनतम आवासीय सुविधाओं के साथ 700 विद्यार्थियों के लिए छात्रावास (जी प्लस फाइव) और 300 छात्राओं के लिए छात्रावास (जी प्लस टू) होगा. इसके अलावा निदेशक, रजिस्ट्रार, प्राध्यापकों व संस्थान के पदाधिकारियों के लिए आवासीय परिसर होगा, जो जी प्लस टू होगा. सभी भवनों में चौबीसों घंटे बिजली रहेगी. इसके लिए इलेक्ट्रिसिटी सब-स्टेशन और डीजी प्रतिष्ठान बनेगा ट्रेनेज, सीवरेज, ओवरहेड टैंक, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), यूजी टैंक, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी), रिटेनिंग वॉल, स्टॉर्म वॉटर ड्रेन, सड़कें, वीआरवी / बीआरएफ एयर कंडीशनिंग सिस्टम, सीसीटीवी नेटवर्किंग, फायर फाइटिंग सिस्टम, फायर अलार्म सिस्टम, स्ट्रीट लाइटिंग, लिफ्ट आदि सुविधाएं रहेंगी.

    सेकेंड फेज में होंगे ये काम

    वहीं, फेज-2 में अतिरिक्त प्राध्यापक व पदाधिकारियों के लिए आवासीय परिसर, स्टाफ क्वार्टर, सामुदायिक केंद्र, मनोरंजक गतिविधि केंद्र आदि का निर्माण होना है. वर्तमान में संस्थान के पास नामकुम स्मार्ट सिटी व बीएसएनएल ट्रेनिंग सेंटर (जुमार पुल के पास) तीन कैंपस उपलब्ध हैं.

    इसे भी पढ़ें : केजरीवाल की पेशी से पहले उनके एक और मंत्री के घर पहुंची ईडी, दिल्ली में 9 ठिकानों पर छापेमारी

    15 नवंबर को रांची में प्रधानमंत्री मोदी Johar Live Johar Live Breaking Prime Minister Modi in Ranchi on 15th November Prime Minister will lay the foundation stone of Triple IT Campus in Ranchi Prime Minister's visit to Jharkhand 2023 Ranchi Breaking News Ranchi Latest News ranchi latest update news Ranchi News Today Triple IT Campus in Ranchi जोहार लाइव जोहार लाइव ब्रेकिंग प्रधानमंत्री का झारखंड दौरा 2023 रांची न्यूज टूडे रांची ब्रेकिंग न्यूज रांची में ट्रिपल आईटी कैंपस का शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री रांची लेटेस्ट अपडेट न्यूज रांची लेटेस्ट न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिम्स से कैदी फरार मामले में तीन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
    Next Article कोल इंडिया-सीसीएल के 1163 कर्मियों को दी गयी सामूहिक प्रोन्‍नति

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.