Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमशेदपुर में भैंस बांधने को लेकर हुआ विवाद, मारपीट में दो लोग घायल
    झारखंड

    जमशेदपुर में भैंस बांधने को लेकर हुआ विवाद, मारपीट में दो लोग घायल

    Team JoharBy Team JoharMarch 20, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भैंस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर में शुक्रवार भैंस बांधने को लेकर हुआ विवाद अचानक मारपीट में बदल गया। घटना टेल्को थाना क्षेत्र के मनीफीट मंडल बस्ती का है, जहां इस घटना में एक ही परिवार के दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पतालमें भर्ती कराया गया है।

    पुराना विवाद बना हिंसा की वजह

    स्थानीय लोगों के अनुसार, पड़ोस में रहने वाली सुमन गुप्ता और कृष्ण यादव के परिवार के बीच भैंस बांधने को लेकर पहले से ही विवाद चलता आ रहा था। आज सुबह यह विवाद फिर से भड़क गया और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।

    ईंट और कुदाल से हमला

    पीड़ित परिवार की सदस्य नेहा कुमारी ने बताया कि पड़ोसी सुमन गुप्ता ने पहले ईंट से हमला किया। इसके बाद उसने कुदाल से कृष्ण यादव के छोटे भाई अंकुश कुमार पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और लहूलुहान हो गया। नेहा के मुताबिक, जब उनके पिता कृष्ण यादव अपने बेटे को बचाने के लिए आगे आए, तो आरोप है कि सुमन गुप्ता, विकास और एक अन्य युवक ने मिलकर उन पर भी हमला कर दिया, जिससे वह भी बुरी तरह घायल हो गए।

    घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

    घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक वे दोनों घायलों को लेकर अस्पताल पहुंच चुके थे। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।

    वीडियो में दिखा हमला

    पीड़िता ने इस घटना का एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें साफ तौर पर सुमन गुप्ता को ईंट से हमला करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को सबूत के तौर पर भी रखा गया है।  फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

    Also Read : पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने उठाया पति को, सुबह हाजत में मिली ला’श

    assault Breaking news Crime news Family Dispute jamshedpur Jharkhand news local dispute Local News Manifit Mandal Basti MGM Hospital MGM अस्पताल police investigation Telco Violence अपराध समाचार जमशेदपुर झारखंड समाचार टेल्को पारिवारिक विवाद पुलिस जांच ब्रेकिंग न्यूज मनीफिट मंडल बस्ती स्थानीय विवाद स्थानीय समाचार हमला हिंसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना शुरू, रांची में अधिवक्ताओं का भारी जमावड़ा
    Next Article पाकुड़ में दाल भात केंद्र में तीसरी बार चोरी, बर्तन समेत हजारों का सामान ले उड़े चोर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 6: स्कूटी पर प्रोजेक्टर, पेन ड्राइव में सिनेमा, किसी भी गांव में सिनेमाहॉल बना देती है और फिल्म दिखाती है; जुनून गंगा रानी थापा का

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि की सप्तमी पर करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, प्रिय भोग और मंत्र

    October 16, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Breaking जेपीएससी घोटालाः FRO मुख्य परीक्षा में सफल 743 अभ्यर्थियों में 119 के संपर्क में था पतंजलि कोचिंग संचालक संजीत कुमार

    October 15, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जोहार लाइव एक्सपोजः सीजीएल परीक्षा में छात्रों को तीन घंटे में रटाये गये 370 प्रश्नों के उत्तर, साक्ष्य मिटाने के लिए जला दिए गए प्रश्नपत्र

    October 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश: लालगढ़-पांजरिकला रेलवे अंडरपास 4 महीने में पूरा करें, बरसात में जलजमाव रोकने के भी उपाय हों

    October 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड : 466 करोड़ से बदलेगी रिम्स की सूरत, 10 नए विभाग खुलेंगे व बढेंगी पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें

    October 15, 2026
    Latest Posts

    महिला पर भी गैंग रेप का आरोप लगाया जा सकता है : दिल्ली हाईकोर्ट

    October 16, 2026

    हरीश चंद्र : गणित के वे महान भारतीय वैज्ञानिक, जिनके सिद्धांतों पर टिकी है क्वांटम फिजिक्स और स्पेस साइंस की दुनिया

    October 16, 2026

    ‘शहर गैस चैंबर बन सकते हैं’, पटाखों पर रोक को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

    October 16, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस, जंतर-मंतर से प्रदर्शन स्थल हटाने पर भी मांगा जवाब

    October 16, 2026

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 6: स्कूटी पर प्रोजेक्टर, पेन ड्राइव में सिनेमा, किसी भी गांव में सिनेमाहॉल बना देती है और फिल्म दिखाती है; जुनून गंगा रानी थापा का

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.