Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अतिक्रमण हटाने पहुंची सेल टीम का विस्थापितों ने किया विरोध, ठप रहा आवागमन
    जोहार ब्रेकिंग

    अतिक्रमण हटाने पहुंची सेल टीम का विस्थापितों ने किया विरोध, ठप रहा आवागमन

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkDecember 19, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विस्थापितों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा के गुवा में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई उस समय टल गई, जब जाटा हाटिंग के विस्थापितों ने सेल प्रबंधन, गुवा पुलिस और सीआईएसएफ की संयुक्त टीम का जोरदार विरोध किया। नोटिस चिपकाने पहुंची टीम को बस्ती में घुसने नहीं दिया गया और आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इससे करीब तीन घंटे तक पूरे इलाके में यातायात बाधित रहा।

    जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे सेल अधिकारी, पुलिस बल और सीआईएसएफ के जवान जाटा हाटिंग क्षेत्र में निष्कासन नोटिस चिपकाने पहुंचे थे। टीम के पहुंचते ही विस्थापित परिवार बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए और बस्ती के मुख्य रास्ते को जाम कर दिया। विरोध प्रदर्शन में महिलाएं, बुजुर्ग के साथ-साथ छोटे-छोटे स्कूली बच्चे भी शामिल रहे, जो बस्ती बचाओ और न्याय दो के नारे लगाते दिखे। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन ने माहौल को पूरी तरह तनावपूर्ण बना दिया।

    लगातार बढ़ते विरोध और लोगों की एकजुटता को देखते हुए प्रशासनिक टीम बिना किसी कार्रवाई के वापस लौट गई। हालांकि इस दौरान किसी तरह की झड़प नहीं हुई, लेकिन स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा। बताया जा रहा है कि सेल प्रबंधन गुवा क्षेत्र के जाटा हाटिंग, नानक नगर, डिपासाई, डीवीसी और स्टेशन कॉलोनी में रेल परियोजना के विस्तार की योजना पर काम कर रहा है। इसी के तहत इन इलाकों में रह रहे लोगों को हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।

    सेल प्रबंधन का दावा है कि प्रभावित परिवारों को पुनर्वास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं, लेकिन विस्थापितों का आरोप है कि एक मकान में रह रहे कई परिवारों के बदले केवल एक छोटा आवास दिया जा रहा है, जो परिवारों की संख्या और जरूरतों के अनुरूप नहीं है। उनका कहना है कि इस तरह का पुनर्वास स्वीकार्य नहीं है और इससे उनके भविष्य पर संकट खड़ा हो जाएगा।

    प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में बिना समाधान के दोबारा नोटिस चिपकाने या बस्ती में प्रवेश का प्रयास किया गया, तो आंदोलन और उग्र होगा। विस्थापितों का कहना है कि पुनर्वास और सम्मानजनक जीवन की मांग को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा और किसी भी अप्रिय स्थिति की जिम्मेदारी पूरी तरह सेल प्रबंधन की होगी।

    Also Read : गोड्डा के मजदूर की तेलंगाना में मौ’त, गया था काम करने

    Displaced residents protested against the team that arrived to remove encroachments disrupting traffic. अतिक्रमण हटाने पहुंची सेल टीम का विस्थापितों ने किया विरोध ठप रहा आवागमन विस्थापितों
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोड्डा के मजदूर की तेलंगाना में मौ’त, गया था काम करने
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 20 December 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    आदिवासी

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जीजा, साला, ससुर और सिंडिकेट… JSSC-CGL पेपर लीक में निकला अनोखा कनेक्शन, आरोपी सफल अभ्यर्थी दीपक ने चयन के बाद दिए 19 लाख

    October 6, 2026
    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन को मिला दुर्गा पूजा का न्योता, बोले- विसर्जन में रखें पर्यावरण का खास खयाल

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ठेले-खोमचे से लेकर चार सितारा होटल तक, बुधवार से पूरे राज्य में खाद्य पदार्थों की होगी सघन जांच

    October 6, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026

    जीजा, साला, ससुर और सिंडिकेट… JSSC-CGL पेपर लीक में निकला अनोखा कनेक्शन, आरोपी सफल अभ्यर्थी दीपक ने चयन के बाद दिए 19 लाख

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.