Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची सदर अस्पताल में शुरू डायलाइसिस की सुविधा, निजी हॉस्पिटल के मनमाने चार्ज से मिली राहत
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची सदर अस्पताल में शुरू डायलाइसिस की सुविधा, निजी हॉस्पिटल के मनमाने चार्ज से मिली राहत

    Team JoharBy Team JoharAugust 25, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड की राजधानी रांची के सदर अस्पताल में आज पहली बार डायलाइसिस सुविधा की शुरुआत की गई है। कोरोना संक्रमण के दौरान किडनी मरीजों को निजी अस्पताल बंद होने की वजह से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। ऐसे में निजी अस्पतालों के द्वारा किडनी के मरीजों से डायलाइसिस के रूप में मनमाना चार्ज भी वसूला गया है।

    सदर अस्पताल में शुरू किए गए इस व्यवस्था से अब बीपीएल और आयुष्मान कार्ड धारकों को निशुल्क यह सुविधा प्रदान की जाएगी। साथ ही सामान्य वर्ग के मरीजों को 1206 रुपए चार्ज देने होंगे। कम से कम किसी भी निजी अस्पतालों में डायलाइसिस कराने में 4000 रुपए खर्च करने होते हैं।

    कोरोना संक्रमण के दौरान निजी अस्पताल के बंद होने की वजह से डायलाइसिस की सुविधा भी बाधित हो चुकी थी। ऐसे में किडनी मरीजों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।

    सदर अस्पताल में पहले फेज में आज से 5 बेड की शुरुआत की गई है। इसे आगे बढ़ाकर 20 बेड तक करने की तैयारी है। जिस तरह से लगातार किडनी रोग बढ़ता जा रहा है, ऐसे में डायलाइसिस की सुविधा अनिवार्य हो चुका है। इसी को ध्यान में रखते हुए सदर अस्पताल में डायलाइसिस की व्यवस्था की गई है।

    राजधानी रांची से 35 किलोमीटर दूर गेतलसूद के बंदी राम महतो की माने तो फरवरी 2020 से उन्हें डायलाइसिस कराना पड़ रहा है। सप्ताह में दो बार डायलाइसिस कराना पड़ता है। ऐसे में लॉकडाउन के दौरान निजी अस्पताल में उन्हें 9000 रुपए तक प्रति डायलिसिस का चुकाना पड़ा है। उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो चुकी है।

    बंदी राम महतो की मानें तो उन्होंने अपने इलाज के लिए ट्रैक्टर और जमीन बेच दिया है। उसी से उनका उपचार चल रहा है। सरकार से उन्हें मदद की आस है ताकि वह इस गंभीर बीमारी का इलाज करा सके। सदर अस्पताल में शुरू हो रहे डायलाइसिस की सुविधा से काफी खुश हैं। अब उन्हें किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ेगा और सही समय पर डायलाइसिस कराकर वह स्वस्थ रहेंगे।

    रांची के हिनू इलाके के रहने वाले मोहम्मद बशीर भी आज डायलाइसिस कराने सदर अस्पताल पहुंचे थे। पहली बार डायलाइसिस कराकर सदर अस्पताल में काफी खुश हैं। इस लॉकडाउन के दौरान उन्हें भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। ऐसे में सदर अस्पताल में इसकी सुविधा उपलब्ध होने से मोहम्मद बशीर भी काफी खुश हैं।

    सदर अस्पताल में डायलाइसिस इंचार्ज कौशिक बसु की माने तो काफी संघर्ष के बीच कोरोनावायरस के दौरान इसकी सुविधा उपलब्ध हो पाई है। फिलहाल 5 बेड यानी 5 मशीन लगा है।

    आज से इसकी शुरुआत हुई है। आगे चलकर इसे 20 बेड तक का करने की प्लानिंग है। सभी कुशल टेक्नीशियन यहां पर उपलब्ध हैं जो मरीजों का डायलाइसिस करेंगे। कोरोना संक्रमण के बीच डायलिसिस कराने आने वाले मरीजों की पहले कोरोना जांच कराया जाएगा और उसके बाद उनका डायलिसिस किया जाएगा।

    सप्ताह में अभी 6 दिन इस सेंटर पर डायलिसिस किया जाएगा आगे चलकर 24 घंटे सातों दिन यह सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है फिलहाल रविवार को मेंटेनेंस और साफ-सफाई को लेकर यह सुविधा नहीं मिल पाएगा।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड सहित 11 राज्यों मेंं अगले 5 दिन खतरनाक मौसम के आसार, रेड से लेकर ओरेंज अलर्ट जारी
    Next Article चतरा: सदर थाना प्रभारी व वन प्रमंडल ने चलाया संयुक्त अभियान, दो ट्रक एवं लाखों की लकड़ी जब्त

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    आदिवासी

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जीजा, साला, ससुर और सिंडिकेट… JSSC-CGL पेपर लीक में निकला अनोखा कनेक्शन, आरोपी सफल अभ्यर्थी दीपक ने चयन के बाद दिए 19 लाख

    October 6, 2026
    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन को मिला दुर्गा पूजा का न्योता, बोले- विसर्जन में रखें पर्यावरण का खास खयाल

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ठेले-खोमचे से लेकर चार सितारा होटल तक, बुधवार से पूरे राज्य में खाद्य पदार्थों की होगी सघन जांच

    October 6, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026

    जीजा, साला, ससुर और सिंडिकेट… JSSC-CGL पेपर लीक में निकला अनोखा कनेक्शन, आरोपी सफल अभ्यर्थी दीपक ने चयन के बाद दिए 19 लाख

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.