Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»IPL 2025 में धोनी इस खास लिस्ट में होंगे शामिल, बनाएंगे जबरदस्त रिकॉर्ड…
    खेल-सिनेमा

    IPL 2025 में धोनी इस खास लिस्ट में होंगे शामिल, बनाएंगे जबरदस्त रिकॉर्ड…

    Team JoharBy Team JoharApril 20, 2025Updated:April 20, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: IPL 2025 का ये रविवार क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स जैसी दो सबसे सफल टीमें जब आमने-सामने होंगी, तो मैदान पर सिर्फ चौके-छक्कों की बारिश नहीं होगी, बल्कि इतिहास के पन्नों में कई नए रिकॉर्ड्स भी दर्ज होंगे। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले की चर्चा हर क्रिकेट फैन की जुबान पर है और सबसे ज्यादा नजरें टिकी हैं एमएस धोनी, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे जैसे स्टार खिलाड़ियों पर।

    मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास आज इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। यदि वे इस मुकाबले (MI vs CSK IPL) में 60 रन बना लेते हैं, तो शिखर धवन को पीछे छोड़कर आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। फिलहाल रोहित के नाम 258 पारियों में 6710 रन दर्ज हैं, जबकि धवन 6769 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

    MS Dhoni खास लिस्ट में होंगे शामिल

    चेन्नई सुपरकिंग्स के करिश्माई कप्तान एमएस धोनी के फैन्स भी आज के मैच से बड़ी उम्मीद लगाए बैठे हैं। अगर धोनी इस मैच में 4 छक्के लगा देते हैं, तो उनके टी20 करियर में कुल छक्कों की संख्या 350 हो जाएगी। अब तक उन्होंने 398 टी20 मुकाबलों में 346 छक्के जड़े हैं। यह उपलब्धि उन्हें दुनिया के सबसे बड़े फिनिशर की लिस्ट में और ऊपर ले जाएगी।

    मुंबई इंडियंस के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी आज के मैच में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। अगर वे तीन विकेट लेने में सफल रहते हैं, तो वे आईपीएल में लसिथ मलिंगा के 170 विकेटों की बराबरी कर लेंगे। अभी तक बुमराह 136 मुकाबलों में 167 विकेट ले चुके हैं और उनका प्रदर्शन इस सीजन में भी शानदार रहा है।

    चेन्नई सुपरकिंग्स के पावर हिटर शिवम दुबे के बल्ले से अगर आज 4 छक्के निकलते हैं, तो वे टी20 करियर में 200 छक्के पूरे कर लेंगे। अभी उनके नाम 196 छक्के और 203 चौके दर्ज हैं। दुबे इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं और इस मुकाम तक पहुंचने के लिए वे पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं।

    मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या अगर इस मैच में 2 चौके और लगा लेते हैं, तो वे आईपीएल में चौकों का दोहरा शतक पूरा कर लेंगे। अभी तक उन्होंने 143 मैचों में 198 चौके और 142 छक्के जड़े हैं। यह आंकड़ा उनकी ऑलराउंड प्रतिभा को और भी मजबूती देगा।

     

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमछली पकड़ने डैम गये बहादुर सिंह के साथ ये क्या हो गया…
    Next Article त्रिशा कृष्णन ने शादी और डेटिंग अफवाहों पर दिया बयान, कमल हासन ने भी साझा किए अपने विचार

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    Asian Games 2026 : शूटिंग में भारत का जलवा, नीरू ने जीता गोल्ड; अंकुश फाइनल में पहुंचे

    September 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    रांची में 9 अक्टूबर को India-West Indies मुकाबला, स्टेडियम पहुंचने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

    September 28, 2026
    आदिवासी

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    September 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स में महिला हॉकी : मात्र 4 मैच और 59 गोल, कहर बरपा रही भारतीय खिलाड़ी

    September 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    Latest Posts

    एनआईए को बड़ी सफलता: UAE से डिपोर्ट किया गया वीएचपी नेता विकास प्रभाकर हत्याकांड का आरोपी हरविंदर कुमार गिरफ्तार

    October 1, 2026

    हेमंत सोरेन को झटका : एससी-एसटी केस में झारखंड हाईकोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना, जवाब दाखिल करने में देरी पर नाराजगी

    October 1, 2026

    रामगढ़ जमीन मुआवजा मामला : 8 साल पुराने केस में तत्कालीन अमीन और प्रधान सहायक गिरफ्तार

    October 1, 2026

    मोदी से लेकर ट्रंप ने जिसे बताया हीरो, कौन है वो कैप्टन स्मित मच्छार

    October 1, 2026

    TMC के 4 इंडियन बैंक अकाउंट्स पर फ्रीज जारी, सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.