Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»धर्म/ज्योतिष»धनतेरस 2025: इन 5 उपायों से मिलेगी लक्ष्मी-कुबेर की कृपा, घर में आएगी समृद्धि
    धर्म/ज्योतिष

    धनतेरस 2025: इन 5 उपायों से मिलेगी लक्ष्मी-कुबेर की कृपा, घर में आएगी समृद्धि

    Team JoharBy Team JoharOctober 18, 2025No Comments2 Mins Read24
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    धनतेरस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : इस साल धनतेरस का पर्व आज मनाया जा रहा है। यह दिन कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को आता है और दिवाली की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस के दिन देवी लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से पूरे साल घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।

    यहाँ जानिए धनतेरस की शाम को किए जाने वाले 5 खास उपाय, जिन्हें अपनाकर आप लक्ष्मी-कुबेर की विशेष कृपा पा सकते हैं

    1. 13 दीपक जलाएं

    धनतेरस की शाम को घर में 13 दीपक जलाने की परंपरा है। ऐसा करने से धन, स्वास्थ्य और सुख-शांति मिलती है। यह दीपक देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर को प्रसन्न करने के लिए जलाए जाते हैं।

    1. कुबेर पूजा और मंत्र जाप

    धनतेरस पर घर की तिजोरी या जहां धन रखा जाता है, वहां कुबेर की विधिवत पूजा करें। धूप, दीप, चंदन, प्रसाद, फूल और फल अर्पित करें। इसके साथ नीचे दिए गए मंत्रों का जाप करें:

    “ॐ यक्षाय कुबेर वैश्रवणाय धनधान्यधिपतये धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा” “ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेर अष्ट-लक्ष्मी मम घरे धनं पुरय पुरय नमः”

    1. मुख्य द्वार पर बनाएं ॐ का चिन्ह

    घर के मुख्य दरवाज़े पर हल्दी और चावल के घोल से ‘ॐ’ का निशान बनाएं। यह लक्ष्मी के घर आगमन का प्रतीक माना जाता है।

    1. शंख से जल छिड़कें

    दाहिने हाथ में शंख लेकर उसमें साफ जल भरें और घर के कोनों में जल का छिड़काव करें। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और वातावरण शुद्ध होता है।

    1. लक्ष्मी जी की विशेष तस्वीर लगाएं

    धनतेरस पर कमल पर विराजमान लक्ष्मी जी की एक विशेष तस्वीर घर लाएं। इस चित्र में दोनों ओर सूंड उठाए हाथी भी होने चाहिए। पूजा के बाद इस तस्वीर को तिजोरी या उत्तर दिशा में रखें। यह घर में सुख-समृद्धि लाने वाली मानी जाती है।

    विशेषज्ञों का कहना है कि ये उपाय न केवल धन-संपत्ति बढ़ाने में मदद करते हैं, बल्कि घर में शांति और सकारात्मकता भी बनाए रखते हैं। धनतेरस के दिन श्रद्धा और विधि-विधान से किए गए ये छोटे-छोटे कार्य आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

    शुभ धनतेरस

     

    आर्थिक समृद्धि कुबेर पूजा कुबेर मंत्र घर में सुख-शांति तिजोरी पूजा त्रयोदशी पूजा दिवाली की शुरुआत दीप जलाना देवी लक्ष्मी कृपा धन प्राप्ति धनतेरस 2025 धनतेरस उपाय धार्मिक परंपरा लक्ष्मी पूजा शंख से शुद्धिकरण शुभ त्योहार सकारात्मक ऊर्जा समृद्धि के उपाय हिंदू त्योहार हिंदू धर्म
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनतेरस का बाजार गुलजार, रांची में बर्तन से लेकर 2 करोड़ की कार तक खरीद रहे लोग
    Next Article झारखंड के दो मेडिकल कॉलेजों में बढ़ी 100 MBBS सीटें, किस-किस में… जानें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026
    झारखंड

    वट सावित्री पूजा पर श्रद्धा का सैलाब, पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत

    May 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    अक्षय तृतीया: इन वस्तुओं का दान करने से खुलेंगे सुख-समृद्धि के द्वार

    April 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.