Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद डीआरएम की पत्नी को चप्पल उतारने के लिए कहा तो वार्ड बॉय के उतरवाए कपड़े, जानें पूरा मामला
    झारखंड

    धनबाद डीआरएम की पत्नी को चप्पल उतारने के लिए कहा तो वार्ड बॉय के उतरवाए कपड़े, जानें पूरा मामला

    Team JoharBy Team JoharJune 24, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद। धनबाद डीआरएम की पत्नी को डॉक्टर के चेंबर में चप्पल उतार कर जाने के लिए कहना वार्ड बॉय को भारी पड़ गया। बता दें कि, डीआरएम ऑफिस ले जाकर वार्ड बॉय बसंत उपाध्याय को प्रताड़ित किया गया। इसके बाद डीआरएम के पीए ने वार्ड बॉय के कपड़े उतरवा दिए, जिससे पीड़ित वार्ड बॉय सदमे में है और उसे रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दरअसल, पीड़ित वार्ड बॉय बसंत उपाध्याय ने बताया कि, वह अस्पताल परिसर में अपनी ड्यूटी पर था तभी डीआरएम की पत्नी डॉक्टर से मिलने अस्पताल पहुंची। वह नहीं जानता था कि महिला डीआरएम की पत्नी हैं. उसने महिला से वार्ड के अंदर जाने से पहले चप्पल बाहर ही निकालने को कहा, लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया और डॉक्टर के केबिन में चली गईं।

    डॉक्टर से मिलने के बाद डीआरएम की पत्नी घर चली गई, जिसके बाद डीआरएम ऑफिस से अस्पताल के सीएमएस को खबर दी गई कि तुरंत उस वार्ड बॉय को लेकर डीआरएम ऑफिस पहुंचे। सीएमएस भी वार्ड बॉय को लेकर डीआरएम ऑफिस पहुंचे जहां डीआरएम ने वार्ड बॉय को भला बुरा कहा और डांटा. इसके बाद डीआरएम के पीए ने वार्ड बॉय के कपड़े उतरवाए और अर्ध नग्न अवस्था में ही जाने को कहा. इस घटना के बाद जहां वार्ड बॉय सदमे में हैं. वहीं वार्ड बॉय के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों में आक्रोश है। वार्ड बॉय के साथ हुए अमानवीय व्यवहार को लेकर तमाम स्वास्थ्य कर्मियों ने स्वास्थ्य सेवा ठप कर दी है और डीआरएम के पीए पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

    वहीं बढ़ते हंगामे और अस्पताल में हड़ताल की जानकारी पाकर एडीआरएम आशीष झा रेलवे अस्पताल पहुंचे. यहां उन्होंने मीडिया को बताया कि, पूरे मामले की जांच हो रही है. उन्होंने कहा कि, पहले अस्पताल में इलाज शुरू करवाना और हड़ताल खत्म कराना हमारी प्राथमिकता है. उन्होंने आगे बताया कि, उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि डीआरएम ऑफिस में किसी कर्मचारी के साथ क्या हुआ? उन्हें जानकारी मिली थी कि अस्पताल कर्मचारी किसी मामले को लेकर हड़ताल कर रहे हैं।

     

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहरियाणा में 30 से 40 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले 2 ठग जमशेदपुर से गिरफ्तार, कैश और ज्वेलरी बरामद
    Next Article मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीए नीरज मित्तल को ईडी कोर्ट ने भेजा जेल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.