Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»केंद्र और राज्य में स्थाई सरकार बनने के बाद दिख रहा है विकास : मुख्यमंत्री
    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्र और राज्य में स्थाई सरकार बनने के बाद दिख रहा है विकास : मुख्यमंत्री

    Team JoharBy Team JoharNovember 26, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • उग्रवाद मुक्त झारखंड कानून का शासन और अमन-चैन के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध : दास

    हरिहरगंज पलामू । प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को हरिहरगंज- हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा समर्थित प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब से केंद्र और राज्य में भाजपा की स्थायी और मजबूत सरकार बनी है। तब से हमने विकास क्या होता है, दिखा दिया। उन्होंने कहा कि पिछले 67 साल से देश और राज्य की जनता को छला जा रहा था। हरिहरगंज सीता हाई स्कूल के मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 तक सभी को पीएम आवास दी जाएगी।
    सरकार ने 90% घरों में गैस पहुंचाया है। महिलाओं के लिए 1 रुपया में जमीन रजिस्ट्री की सुविधा सरकार ने दी है। इसके साथ ही, उन्होंने कृषि आशीर्वाद योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि झारखंड के 35 लाख किसानों के खाते में डायरेक्ट राशि डाली गयी, जिसकी अगली किस्त जनवरी
    2020 में मिलेगी। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमारी सरकार ने महिलाओं को अधिकार देने में प्राथमिकता दी है। राज्य में
    सखी मंडल एवं नारी स्वयं सहायता समूह को आर्थिक शक्ति दी गयी है। उन्हें कम दरों पर लोन उपलब्ध कराकर अपने पैरों पर खड़ा होने का मौका दिया गया है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि केंद्र के मजबूत सरकार रहने के कारण
    देश से धारा 370 35ए राम मंदिर जैसी समस्याओं का समाधान हो पाया है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि चुनाव आयोग की अनुशंसा मिलते ही पिपरा में नक्सलियों द्वारा मारे गए मोहन गुप्ता तथा सूरज सोनी के परिजनों को एक लाख तथा एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नक्सली मुख्यधारा में आए नहीं तो भगवान के प्यारे हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के समक्ष कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह तथा राजद के सक्रिय कार्यकर्ता पांचू यादव अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। जिसे मुख्यमंत्री ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। सभा की अंतिम कड़ी में मुख्यमंत्री ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह को अंगूठी छाप पर बटन दबाकर विजयी बनाने एवं राज्य में भाजपा की स्थायी एवं मजबूत सरकार बनाने में जनता से अपना बहुमूल्य वोट भाजपा के पक्ष में करने की अपील की। इस जनसभा को प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह ने भी संबोधित किया एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित पीएम आवास योजना, पीएम स्वास्थ्य योजना एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का जिक्र करते हुए अंगूठी छाप पर बटन दबाकर कर भाजपा की सरकार बनाने में जनता से सहयोग मांगा। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष विमलेश कुमार यादव ने किया। इस दौरान चंदौली के विधायक सुशील सिंह, पूर्व सांसद मनोज भुईयां, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष अविनाश देव, प्रदेश मंत्री मनोज सिंह, रविशंकर सिंह उर्फ बबुआ जी, राजन सिंह, मंडल उपाध्यक्ष राजीव रंजन, लालबहादुर सिंह, नीतीश सिंह, 20 सूत्री अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, बल्लू बलराम, विजय प्रजापति, सुमित श्रीवास्तव, रौशन सिंह, उमेश साव, सत्येंद्र मेहता, मुन्ना विश्वकर्मा, चंदन प्रजापति, सत्येंद्र पासवान, रघुवंश जयसवाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व हजारों लोग उपस्थित थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र: बहुमत परीक्षण से 24 घंटे पहले ही सीएम फडणवीस ने दिया इस्तीफा, पहुंचे राजभवन, विपक्ष ने साधा निशाना
    Next Article केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, भाजपा ही स्थिर नेतृत्व वाली सरकार दे सकती है

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ‘मन की बात से नहीं, रोजगार से बनेगी बात’, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बीजेपी पर साधा निशाना

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड छात्र प्रदर्शन : विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026

    झारखंड : ‘मन की बात से नहीं, रोजगार से बनेगी बात’, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बीजेपी पर साधा निशाना

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.