Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»महाराष्ट्र: बहुमत परीक्षण से 24 घंटे पहले ही सीएम फडणवीस ने दिया इस्तीफा, पहुंचे राजभवन, विपक्ष ने साधा निशाना
    जोहार ब्रेकिंग

    महाराष्ट्र: बहुमत परीक्षण से 24 घंटे पहले ही सीएम फडणवीस ने दिया इस्तीफा, पहुंचे राजभवन, विपक्ष ने साधा निशाना

    Team JoharBy Team JoharNovember 26, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई: बहुमत परीक्षण से 24 घंटे पहले महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पद से इस्तीफा दे दिया। फडणवीस ने एक प्रेस कांफ्रेंस में इसका एलान किया। इस दौरान फडणवीस ने शिवसेना पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि शिवसेना ने हमसे किसी भी मुद्दे पर चर्चा नहीं की, लेकिन एनसीपी और कांग्रेस से उसकी चर्चा जारी रही।

    फडणवीस ने कहा कि इस प्रेस कांफ्रेंस के बाद मैं राज्यपाल को अपना इस्तीफा देने जाऊंगा। जो भी सरकार बनाने जा रहा है उसे मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। लेकिन इनके विचारों में भारी अंतर है इसलिए ये एक अस्थिर सरकार होगी।

    फडणवीस ने कहा, चुनाव में महायुति को साफ बहुमत मिला था और भाजपा को सबसे ज्यादा 105 सीटें मिलीं। हमने शिवसेना के साथ चुनाव लड़ा, लेकिन जनादेश भाजपा के पक्ष में था क्योंकि हमने 70 फीसदी सीटें जीतीं जिनमें हम लड़े थे।

    उन्होंने कहा, हमने उनका लंबे समय तक इंतजार किया लेकिन हमसे बात करने की बजाय शिवसेना ने कांग्रेस-एनसीपी से बात की। जो लोग कभी मातोश्री के बाहर नहीं गए, एनसीपी और कांग्रेस के दरवाजे पर जा रहे थे।

    मुझे शंका है कि तीन पहियों वाली ये सरकार स्थिर होगी, लेकिन भाजपा एक मजबूत विपक्ष की तरह जनता की आवाज उठाती रहेगी।

    हमने कहा था कि हम कभी भी खरीद-फरोख्त में शामिल नहीं रहेंगे, कम किसी विधायक को तोड़ने की कोशिश नहीं करेंगे। जो लोग कह रहे थे कि हम हॉर्स ट्रेडिंग करेंगे, उन्होंने पूरा अस्तबल ही खरीद लिया।

    कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल ने कहा कि आज शाम तीनों दलों की एक बैठक होगी और उसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। बैठक में संयुक्त रूप से विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इस बैठक में उद्धव ठाकरे को नेता चुना जा सकता है।
    कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘जनमत’ को अगुवा करने वालों के ‘अल्पमत’ की पोल खुल ही गई। अब साफ़ है कि भाजपा में चाणक्यनीति के मायने प्रजातंत्र का अपहरण है। देवेंद्र फड़नवीस व अजित पवार को महाराष्ट्र की जनता से माफ़ी मांगनी चाहिए।
    सुरजेवाला ने आगे कहा कि उनकी सरकार झूठ व दलबदल पर आधारित थी जो ताश के पतों सी गिर गई। आज का दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह की जबाबदेही भी सुनिश्चित करने का है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंविधान के प्रस्तावना में संविधान का मूल उद्देश्य यह है हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत : डॉ सुनील कुमार वर्णवाल
    Next Article केंद्र और राज्य में स्थाई सरकार बनने के बाद दिख रहा है विकास : मुख्यमंत्री

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगा होमगार्ड एसोसिएशन, हाईकोर्ट में याचिका की तैयारी

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः दिवाली से पहले वेतन नहीं मिला तो अफसरों पर गिरेगी गाज, स्वास्थ्य सचिव ने दिया अल्टीमेटम

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: ऑनलाइन खतियान में ‘मुंडा’ की जगह ‘स्वासी’ दर्ज, सीएम से जाति के कॉलम में सुधार का अनुरोध

    October 26, 2026
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026

    एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में लिटफेस्ट 3.0 का आगाज, साहित्य और कला के रंग में रंगे युवा

    October 26, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.