Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पीएम जनमन योजना शिविर में पहुंचे उपायुक्त, योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक
    झारखंड

    पीएम जनमन योजना शिविर में पहुंचे उपायुक्त, योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक

    Team JoharBy Team JoharJanuary 4, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला : जिले के विशेष रूप से संवेदनशील समूहों ( PVTG) के विकास के उद्देश्य से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना – पीएम जन मन योजना के तहत जिले के विभिन्न PVTG ग्रामों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है.  कैंप के माध्यम से लाभुकों को पीएम उज्जवला योजना, आयुष्मान कार्ड, पेंशन योजना, जॉब कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड आदि जैसे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है. इसी क्रम में आज डुमरी प्रखंड के उदनी पंचायत स्थित 38 परिवारों वाले पीवीटीजी ग्राम – अवरापाठ ग्राम  में लगे पीएम- जनमन शिविर  में आज उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी पहुंचे.

    शिविर में उपायुक्त सहित जिले के  विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे. मौके पर उपायुक्त ने शिविर का निरीक्षण किया, साथ ही शिविर में आये एक-एक नागरिक से मुलाकात की. उपायुक्त ने सभी नागरिकों को प्रत्येक योजनाओं के बारे में जानकारी दी. उपायुक्त ने वहां आये नागरिकों के आने के उद्देश्य के बारे में पूछा एवं यदि कोई व्यक्ति किसी एक योजना के लिए आवेदन भरने आएं हैं तो उन्हें अन्य योजनाओं के लिए भी आवेदन भरने हेतु उपायुक्त ने प्रेरित किया.

    दिन भर के लगे शिवर में उपायुक्त ने लगभग 3 घंटे का समय दिया, जिसके पश्चात उपायुक्त ने उक्त ग्राम अंतर्गत सभी घरों का दौरा किया एवं घर-घर जा कर उपायुक्त ने ग्रामीणों को उनके ग्राम में लगे शिविर के विषय में जानकारी दी. कई ग्रामीणों को घर से सरकारी गाड़ी में कैंप तक लेकर आयें एवं उन्हें विभिन्न योजनाओं से जोड़ने हेतु वहां उपस्थित कर्मियों को निर्देशित किया. ग्रामीण भाषा का उपयोग करते हुए ग्रामीणों को फटकार लगाते हुए कैंप में आकर अपने जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड आदि बनवाने को कहा. वहीं कुछ वृद्ध नागरिकों को भी अपने साथ कैंप लेकर आएं एवं उनका पेंशन एवं आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु अधिनस्तों को निर्देशित किया.

    इस दौरान उपायुक्त सहित जिला समाज कल्याण पदाधिकारी,जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला सामाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक सह जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, यूडीआईडी डिस्ट्रिक्ट आईटी मैनेजर, हेल्थ फेलो सहित जिले के कई वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें एवं सभी ने उपायुक्त के साथ कैंप सहित पूरे ग्राम का भ्रमण किया. इस दौरान उपायुक्त ने कैंप में उपस्थित सभी कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अवरापाट ग्राम के सभी 38 परिवारों को सभी योजनाओं से अच्छादित करना है, कोई भी लाभुक छुटे नहीं इसके लिए कुछ कर्मियों को डोर टू डोर सर्वे करने का भी निर्देश दिया गया.

    aware Deputy Commissioner gumla Jharkhand news johar live news PM Janman Yojana उपायुक्त गुमला जागरूक जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड न्यूज पीएम जनमन योजना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में डायबिटीज पर तीन दिवसीय सेमिनार, देश भर से जुटेंगे बड़े चिकित्सक
    Next Article आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, कोयला कारोबारी नीरज तिवारी हत्याकांड का है आरोपी

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026
    क्राइम

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    August 14, 2026

    राहुल गांधी का आरोप- अरुणाचल में चीन ने रोकी सेना की पेट्रोलिंग, मोदी सरकार खबर रोकने में जुटी

    August 14, 2026

    पंजाब: VHP नेता विकास प्रभाकर हत्याकांड में NIA ने एक और आरोपी दबोचा

    August 14, 2026

    पाकिस्तान से 500 किलो हेरोइन तस्करी का मामला, NIA ने आरोपी की 2 संपत्तियां कुर्क की

    August 14, 2026

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.